रजनीकांत की जेलर 2 में क्या होगा शाहरुख खान का रोल? फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
Jailer 2 Update: जेलर 2 में शाहरुख खान के कैमियो को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।फिल्म में शाहरुख खान रजनीकांत के 'विश्वासपात्र' के किरदार में नजर आ सकते हैं। जेलर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।

जेलर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान का फिल्म में खास रोल होगा। जेलर 2 साल 2022 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर का सीक्वल है। फिल्म में शाहरुख खान रजनीकांत के 'विश्वासपात्र' की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रजनीकांत की जेलर 2 इस साल जून में रिलीज हो सकती है।
जेलर 2 में क्या होगा शाहरुख खान का रोल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान का किरदार जेलर 2 में तब आएगा जब रजनीकांत का किरदार बेहद मुश्किल हालात में उनकी मदद के लिए उन्हें बुलाएगा। दोनों एक्टर्स एक ही फ्रेम में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान का किरदार रजनीकांत के एक 'विश्वासपात्र' और करीबी दोस्त के रूप में नजर आएगा।
कब शूट करेंगे शाहरुख खान?
अभी फिलहाल जेलर 2 का आखिरी चरण चेन्नई में पूरा हो रहा है। हालांकि, अभी शाहरुख खान का कैमियो शूट नहीं हुई है। मेकर्स को शाहरुख खान का कैमियो शूट करने के लिए अलग से तारीख मिली है। इस महीने के आखिरी में शाहरुख खान का कैमियो शूट हो सकता है।
जेलर 2 की बात करें तो फिल्म को नेल्सन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये फिल्म विद्या बालन की तमिल सिनेमा में पहली फिल्म होगी। रजनीकांथ मुथुवेल पांडियन की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और अन्ना राजन जैसे कलाकार नजर आएंगे। शाहरुख खान के अलावा, मोहनलाल, विजय सेतुपति, शिव राजकुमार और विनायकान इस एक्शन कॉमेडी में कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज हो रही शाहरुख खान की किंग?
शाहरुख खान की बात करें तो इस साल उनकी किंग भी रिलीज होगी।शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े चेहरे में नजर आएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन