This Actor Once Was Office Boy And Driver Is Now A Big Superstar Beat Aamir Khan And Rajinikanth कभी ड्राइवर थे ये एक्टर, आज हैं बड़े सुपरस्टार; एक फिल्म से रजनीकांत, आमिर तक को दिया था पछाड़
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकभी ड्राइवर थे ये एक्टर, आज हैं बड़े सुपरस्टार; एक फिल्म से रजनीकांत, आमिर तक को दिया था पछाड़

कभी ड्राइवर थे ये एक्टर, आज हैं बड़े सुपरस्टार; एक फिल्म से रजनीकांत, आमिर तक को दिया था पछाड़

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने स्ट्रगल टाइम पर बतौर ड्राइवर काम किया था। इतना ही नहीं वह ऑफिस बॉय भी थे।

Sushmeeta SemwalFri, 27 March 2026 05:34 PM
1/8

बॉलीवुड एक्टर

कई स्टार्स फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले काफी स्ट्रगल करते हैं। सबकी अपनी-अपनी स्टोरी होती है। आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताने वाले हैं जो कभी एक प्रोड्यूसर के ड्राइवर थे, लेकिन फिर उन्होंने ऐसी मेहनत की कि आज वह स्टार बन गए हैं और उनकी एक फिल्म ने तो कई बड़े स्टार्स की मूवीज को पछाड़ दिया था।

2/8

ऋषभ शेट्टी

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं ऋषभ शेट्टी। ऋषभ शेट्टी कन्नड़ इंडस्ट्री के स्टार हैं। वह ना सिर्फ एक्टर हैं बल्कि शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।

3/8

जब ड्राइवर थे ऋषभ 

ऋषभ शेट्टी ने खुद एक बार कहा था, 'मुंबई मेरे लिए काफी स्पेशल है क्योंकि साल 2008 में अंधेरी वेस्ट में एक प्रोडक्शन हाउस में ऑफिस बॉय था। एक प्रोड्यूसर का ड्राइवर भी था तो हम सोच सकते हैं, सिनेमा क्या कर सकता है। एक फिल्म करके इतना रेपुटेशन, प्यार, आर्शीवाद मिला, ऐसा सोचा भी नहीं था। उस सिनेमा प्रोडक्शन हाउस की रोड़ पर वड़ा पाव खाते वक्त कभी सोच भी नहीं सकता था कि यहां तक आऊंगा। बहुत आभारी हूं मैं।'

4/8

साल 2012 में की शुरुआत

ऋषभ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तुगलक से की जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह हालांकि विलन थे। लेकिन फिल्म हिट थी।

5/8

पहली ब्लॉकबस्टर थी लूसिया

हालांकि उनके करियर में जो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी वो थी लूसिया। बेलबॉटम भी उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी थी।

6/8

इस फिल्म से बने डायरेक्टर

साल 2016 में फिल्म रिक्की से उन्होंने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। यह भी हिट थी। लेकिन फिल्म कंतारा ने उन्हें वर्ल्डवाइड पहचान दिलाई।

7/8

कंतारा चैप्टर 1 ने दिलाई वर्ल्डवाइड पहचान

लास्ट ऋषभ की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 ही थी जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ना सिर्फ ऋषभ ने डायरेक्ट किया बल्कि परफॉर्म भी किया।

8/8

कंतारा की कमाई

कंतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ की कमाई की थी। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मूवी थी। इस फिल्म ने विकी कौशल की छावा, रजनीकांत की कुली और आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर तक को पछाड़ दिया था।