Rajinikanth Praised Dhurandhar 2 Calls Aditya Dhar the Baap of Box Office रजनीकांत ने धुरंधर-2 को बताया हर भारतीय के लिए ‘मस्ट वॉच’, आदित्य धर को बताया- बॉक्स ऑफिस का बाप!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रजनीकांत ने धुरंधर-2 को बताया हर भारतीय के लिए ‘मस्ट वॉच’, आदित्य धर को बताया- बॉक्स ऑफिस का बाप!

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत ने भी फिल्म धुरंधर-2 देख ली है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर लिखा है। रजनीकांत ने आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया है।

Mon, 23 March 2026 11:12 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
रजनीकांत ने धुरंधर-2 को बताया हर भारतीय के लिए ‘मस्ट वॉच’, आदित्य धर को बताया- बॉक्स ऑफिस का बाप!

सुपरस्टार रजनीकांत ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ की है। सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर रजनीकांत ने एक पोस्ट लिखी जिसमें फिल्म की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हेंने लिखा कि यह फिल्म हर भारतीय को जरूर देखनी चाहिए। मालूम हो कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सोमवार तक कर लिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह आंकड़ा 800 करोड़ रुपये के पास जा चुका है। बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और विजय देवरकोंडा जैसे साउथ के सुपरस्टार्स भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

रजनीकांत के ट्वीट पर आदित्य धर का जवाब

रजनीकांत ने अपनी पोस्ट में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या फिल्म है... धुरंधर 2! आदित्य धर (सलाम है)... बॉक्स ऑफिस का बाप! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म। जय हिंद।' रजनीकांत की पोस्ट पर आदित्य धर ने कमेंट सेक्शन में जवाब लिखा- सर, हम सभी ने बचपन से लेकर आज तक मनोरंजन को सिर्फ एक ही बेंचमार्क से नापा है- आप। आपने हमें दशकों तक सीटियां बजाने, हंसने, रोने और लार्जर दैन लाइफ फील कराया है, और आज भी उसी स्वैग और ग्रेस के साथ यही कर रहे हैं। प्योर मैजिक। तो आपका यह कहना कि धुरंधर-2 एक मस्ट वॉच मूवी है- मेरे लिए एक सुपरस्टार मोमेंट है।

आदित्य बोले- यह हमें आपके आशीर्वाद जैसा

आदित्य धर ने लिखा कि यह बिलकुल ऐसा है कि वो शख्स जिसने हमें बड़े सपने देखना सिखाया है, वो हमें आशीर्वाद दे रहा है। मेरे पास शब्द नहीं हैं सर। ये सब कुछ मैं सीधे अपने दिल से लिख रहा हूं। रजनीकांत का यह X पोस्ट मिनटों में ही वायरल हो गया। आदित्य धर के अलावा भी तमाम लोग इस फिल्म के बारे में कमेंट कर रहे हैं और रजनीकांत का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उन्होंने यह फिल्म देखने के लिए वक्त निकाला। कहानी की बात करें तो 'धुरंधर 2' की कहानी पहले पार्ट के आगे के सफर को दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह के किरदार को 'हमजा अली मजारी' बनने के लिए ट्रेनिंग दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।