Raja Shivaji Box Office Collection Day 27 Riteish Deshmukh Film Down Day By Day Amid Drishyam 3 Karuppu Raja Shivaji BO Day 27: हर दिन घट रही है 'राजा शिवाजी' की कमाई, 100 करोड़ कमाने में छूटे पसीने, जानें- टोटल कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Raja Shivaji BO Day 27: हर दिन घट रही है 'राजा शिवाजी' की कमाई, 100 करोड़ कमाने में छूटे पसीने, जानें- टोटल कलेक्शन

हर कोई 'राजा शिवाजी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ये मल्टीस्टारर फिल्म में 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म में रितेश की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।  

Thu, 28 May 2026 09:04 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Raja Shivaji BO Day 27: हर दिन घट रही है 'राजा शिवाजी' की कमाई, 100 करोड़ कमाने में छूटे पसीने, जानें- टोटल कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में रितेश ने कई तरह के रोल पर्दे पर निभाए हैं। ऐसे में रितेश ने अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' में अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता। इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। हर कोई 'राजा शिवाजी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ये मल्टीस्टारर फिल्म में 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म में रितेश की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि 'राजा शिवाजी' ने हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई किया है। ये फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब 'राजा शिवाजी' के बुधवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितना कमा लिया और इसक अब तक कितना टोटल हुआ?

हर दिन घट रही है 'राजा शिवाजी' की कमाई

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी। 'राजा शिवाजी' ने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 24.30 करोड़ रुपये अपनी झोली में भरे। तीसरे हफ्ते इसने 12.00 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब इसके 27वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' ने बुधवार को 0.40 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'राजा शिवाजी' का अबतक का कलेक्शन भारत में 93.30 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने दी सबसे ज्यादा फिल्में, इस विलेन ने अकेले की 700 मूवी

डे वाइज देखें 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

वीक 152.65 करोड़ रुपये
वीक 224.30 करोड़ रुपये
वीक 312.00 करोड़ रुपये
डे 270.40 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन93.30 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एक्टर ने अपनी ही मौत की करी थी भविष्यवाणी, अमिताभ को दी फिल्मों में टक्कर

फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं सितारे

रितेश देशमुख में इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। रितेश और जेनेलिया के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आई हैं। फिल्म में सभी सितारे अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है इंडिया का सबसे पॉपुलर एक्टर कौन? शाहरुख-सलमान को टक्कर देकर नंबर 1 बना ये

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।