Ormax Top 10 Indian Actors April 2026 Prabhas On Shah Rukh Khan Second Know Ranveer Singh Salman Rank In List कौन है इंडिया का सबसे पॉपुलर एक्टर कौन? शाहरुख-सलमान को टक्कर देकर नंबर 1 बना साउथ का ये सुपरस्टार
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकौन है इंडिया का सबसे पॉपुलर एक्टर कौन? शाहरुख-सलमान को टक्कर देकर नंबर 1 बना साउथ का ये सुपरस्टार

कौन है इंडिया का सबसे पॉपुलर एक्टर कौन? शाहरुख-सलमान को टक्कर देकर नंबर 1 बना साउथ का ये सुपरस्टार

ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट अप्रैल 2026 की है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स को शाहरुख खान ने कड़ी टक्कर दी है।

Priti KushwahaThu, 21 May 2026 01:21 PM
1/11

कौन है इंडिया का सबसे पॉपुलर एक्टर कौन?

ऑरमैक्स टॉप 10 लिस्ट का फैंस को काफी इंतजार होता है। उन्हें ये जानने की एक्साइटमेंट होती है कि उनके फेवरेट हीरो इस बार किस नंबर पर हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट अप्रैल 2026 की है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स को शाहरुख खान ने कड़ी टक्कर दी है। चलिए जानते हैं अप्रैल मंथ में पर किस एक्टर ने नंबर 1 पर जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है...

2/11

प्रभास

ऑरमैक्स टॉप 10 मीडिया की रिपोर्ट में बीते कई महीनों से प्रभास अपनी जगह से हिले नहीं हैं। नंबर 1 पर कोई और नहीं, बल्कि बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास हैं। इस मंथ भी प्रभास नंबर वन पर हैं।

3/11

शाहरुख खान

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पिछले महीने किंग खान चौथे पर थे।

4/11

अल्लू अर्जुन

'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

5/11

थलापति विजय

चौथे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार इस लिस्ट में टॉप 5 में बने हुए हैं।

6/11

महेश बाबू फिटनेस रीविल

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

7/11

रणवीर सिंह

'धुरंधर' फिल्म से पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने भी ऑरमैक्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। रणवीर  8वें से छठे नंबर पर आ गए हैं।

8/11

राम चरण

आरआरआर फेम रामचरण इस लिस्ट में सातवें पर हैं। रामचरण साउथ के सुपरस्टार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

9/11

सलमान खान

बॉलीवुड दबंग सलमान खान इस बार ऊपर आ गए हैं। लिस्ट में सलमान आठवें पर हैं। एक्टर हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं। अपने करियर में सलमान ने कई हिट फिल्में दी हैं।

10/11

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में अक्षय 9वें नंबर पर हैं।

11/11

जूनियर एनटीआर

लिस्ट में 10वें नंबर पर आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर हैं।