Priyanka Chopra sung These Blocbuster And memorable songs For HIs Films प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ही फिल्म के गाए ये 5 गाने, इस सुपरहिट सॉन्ग में फरहान अख्तर ने दिया था साथ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ही फिल्म के गाए ये 5 गाने, इस सुपरहिट सॉन्ग में फरहान अख्तर ने दिया था साथ

प्रियंका के बारे में बता दें कि वह आखिरी बार  'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं की। वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही कर रही थीं। हालांकि अब वह फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय फिल्म में कमबैक कर रही हैं।

Thu, 7 May 2026 07:31 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ही फिल्म के गाए ये 5 गाने, इस सुपरहिट सॉन्ग में फरहान अख्तर ने दिया था साथ

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम दिखा रही हैं। अपने करियर में प्रियंका ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यहीं, नहीं प्रियंका ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। लेकिन आप किया आप जानते हैं अपनी दमदार एक्टिंग के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ही कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी हैं। जी हां, आज हम आपको देसी गर्ल यानी प्रियंका की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके गाने खुद उन्होंने ने गाए। तो चलिए जानते हैं उन गानों की लिस्ट...

चाओरो

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'मैरी कॉम' का गाना 'चाओरो' को अपनी आवाज दी है। ये एक यह एक लोरी है, जिसे प्रियंका ने खुद गाया है और यह उनका पहला हिंदी फिल्मी गाना था, जिसे उन्होंने रिकॉर्ड किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं 'रामायण' के ये कैरेक्टर असल जिंदगी में थे पति-पत्नी?

दिल धड़कने दो

प्रियंका चोपड़ा ने 2015 की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का टाइटल ट्रैक खुद गाया है। उन्होंने फरहान अख्तर के साथ मिलकर यह पेपी, ब्रॉडवे-शैली का रॉक एंड रोल नंबर गाया।

इन माय सिटी

यही नहीं प्रियंका ने अपना सिंगल गाना 'इन माय सिटी' से काफी सुर्खियां बटोरी। उनके इस गाने को काफी पसंद किया गया। ये प्रियंका का पहला सिंगल 'इन माय सिटी' गाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी रिद्धिमा को इस वजह से कभी बॉलीवुड में काम करते नहीं देखना चाहते थे ऋषि कपूर

बाबा

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए एक गाना गया है। हिंदी और अंग्रेजी में अपनी सिंगिंग से जलवा बिखेर चुकी प्रियंका ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' का 'बाबा' सॉन्ग गाया। इस मूवी में आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका करने वाली हैं कमबैक

प्रियंका के बारे में बता दें कि वह आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं की। वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही कर रही थीं। हालांकि अब वह फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय फिल्म में कमबैक कर रही हैं। इस तेलुगु फिल्म को एस एस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वो अक्सर अपनी फैमिली वेकेशन की तस्वीरें फैंस संग शेयर करती हैं। फैंस भी प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पंसद करते हैं। निक जोनस संग उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वयरल हो जाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती को भी पूरा टाइम देती हैं। फैंस को अब प्रियंका की फिल्म 'वाराणसी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अनुपमा' के बाद तुलसी को लगा झटका, नंबर 1 बना ये शो, बदल गई पूरी टीआरपी लिस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।