1/7रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस शो को लेकर आज भी दर्शकों के बीच काफी आस्था रही है। इस शो के कलाकारों को भी काफी पसंद किया गया।

फिर चाहे वो राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हो, सीता के रोल में दीपिका चिखलिया हो या फिर लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी। सभी को काफी पसंद किया।

लेकिन क्या आप जानते हैं 'रामायण' में ऐसे कलाकार भी रहे जो न सिर्फ सीरियल में बल्कि असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे। तो चलिए बताते हैं कौन है वो?

हम बात कर रहे हैं 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले एक्टर बाल धुरी की। बाल धुरी मराठी सिनेमा के जाने माने एक्टर रहे हैं। 'रामायण' में उनकी तीन पत्नियां थी और उनमें से एक उनकी रियल लाइफ वाइफ थीं।

जी हां, 'रामायण' में माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली जयश्री गडकर उनकी रियल लाइफ वाइफ हैं। जयश्री ने अपने रोल से हर किसी को इंप्रेस किया। यही नहीं, जयश्री कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

बाल धुरी के करियर की बात करें एक पॉपुलर मराठी एक्टर हैं, जिन्होंने जय बजरंग बली (1976), द ग्रेट मराठा (1994), तेरे मेरे सपने (1996) जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

आपको बता दें कि 'रामायण' को आज तक कोई दूसरा धार्मिक शो टक्कर नहीं दे पाया है। आलम ये है कि इस शो के किरदारों को लोग आज भी असल भगवान का दर्जा देते हैं और उनके पैर तक छूते हैं।
