Priyanka Chopra Husband Nick Jonas on Hindu Religion and Love for Indian Culture प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर चढ़ा हिंदू धर्म का रंग, बताया- बेटी को दे रहे हैं कैसी परवरिश, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर चढ़ा हिंदू धर्म का रंग, बताया- बेटी को दे रहे हैं कैसी परवरिश

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बताया कि वह हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित हैं। निक ने कहा कि वह अपनी बेटी को भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों वाली परवरिश दे रहे हैं।

Tue, 10 Feb 2026 01:47 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर चढ़ा हिंदू धर्म का रंग, बताया- बेटी को दे रहे हैं कैसी परवरिश

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस को इंडस्ट्री के सबके आइकॉनिक पावर कपल्स में गिना जाता है। निक जोनस का भारत और यहां के कल्चर के प्रति प्यार हमेशा ही उनके बयानों में झलकता रहा है। अब एक हालिया इंटरव्यू में निक जोनस ने अपनी निजी जिंदगी और धर्म को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं। निक जोनस ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। निक ने साफ कहा कि वो अपनी बेटी मालती मैरी को हिंदू संस्कारों के साथ बड़ा कर रहे हैं।

भारतीय संस्कृति के फैन हुए निक

निक जोनस ने 'सच संग शो' में बातचीत के दौरान कहा कि भारत की परंपराएं अब उन्हें अपने घर जैसी लगने लगी हैं। निक जोनस ने कहा, 'जब मैं पहली बार भारत गया था, तो प्रियंका के परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना मेरे लिए किसी जादू जैसा था। भारत की संस्कृति को करीब से देखना दिल को खुशी से भर देने वाला अनुभव रहा है। आज हाल यह है कि मेरे कुछ फेवरिट त्योहार और यादें भारत से ही जुड़ी हुई हैं। भारत अब मेरे लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि मेरी पहचान बन चुका है।'

दिल छू गया- कर्म-धर्म का सिद्धांत

निक जोनस ने हिंदू धर्म के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस धर्म से बहुत कुछ सीखा है जो वाकई में कमाल का है। निक के मुताबिक, ‘हिंदू धर्म में कर्म और धर्म का सिद्धांत बहुत गहरा और खूबसूरत है। यह सिखाता है कि अगर आप दूसरों के साथ अच्छा करेंगे, तो आपके साथ भी अच्छा ही होगा। हम अपनी बेटी मालती की परवरिश हिंदू धर्म से जुड़ी इन्हीं वैल्यूज और संस्कारों के साथ बड़ा कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि हमारा परिवार अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों का एक सुंदर मेल है।’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की करवाचौथ की तस्वीरें

दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी शादी

मालूम हो कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी बॉलीवुड के कुछ सबसे आइकॉनिक पलों में से एक रही है। कपिल की शादी दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। प्रियंका-निक ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से यह शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ दिवाली, होली और करवा चौथ जैसे त्योहार मनाते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निक का मानना है कि इन त्योहारों ने उनके और उनके परिवार के बीच के बंधन को और भी मजबूत कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति निक संग कोजी हुईं प्रियंका, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कह दी दिल की बात
ये भी पढ़ें:रोज डे पर प्रियंका चोपड़ा की फैंस को नसीहत, लिखा- खुद पर एक अहसान करो..
ये भी पढ़ें:Quote of the Day: अपनी जिंदगी की हीरो खुद बनिए, प्रियंका चोपड़ा का संदेश

निक ने बताया कि वक्त के साथ उनकी सोच और आस्था भी बदली है। बचपन में पिता को चर्च में उपदेश देते हुए सुनने से लेकर आज हिंदू धर्म की बारीकियों को समझने तक, उनका यह सफर काफी इंस्पायरिंग रहा है। अब वो अपने जीवन में दोनों धर्मों की अच्छी बातों को शामिल कर आगे बढ़ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।