Quote of the Day: प्रियंका चोपड़ा- इतिहास वही बनाते हैं जो बोल्ड फैसले लेते हैं!
सपनों को जीने के लिए सिर्फ अच्छा बनना काफी नहीं होता, साहसिक फैसले लेने पड़ते हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह कथन महिलाओं को समाज की सीमाओं से आगे बढ़कर अपनी पहचान खुद गढ़ने की प्रेरणा देता है।

'Good girls don’t make history, bold girls make history' - प्रियंका चोपड़ा का यह कथन सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली संदेश है। यह उस सोच को चुनौती देता है, जिसमें लड़कियों से हमेशा ‘अच्छा’, ‘संयमी’ और ‘समाज के मुताबिक’ रहने की उम्मीद की जाती है। इतिहास बताता है कि बदलाव वही लोग लाते हैं, जो सुरक्षित रास्ते छोड़कर साहसिक फैसले लेते हैं।
प्रियंका- खुद एक मिसाल!
प्रियंका खुद इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं। मिस वर्ल्ड 2000 बनने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और ‘देसी गर्ल’ के नाम से घर-घर मशहूर हुईं। लेकिन यहीं रुक जाना उनके लिए आसान विकल्प था। इसके बावजूद, उन्होंने 2015 में एक बड़ा और जोखिम भरा फैसला लिया- हॉलीवुड जाने का।
उस दौर में किसी भारतीय एक्ट्रेस के लिए इंटरनेशनल इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना आसान नहीं था। भाषा, संस्कृति और पहचान- हर स्तर पर चुनौतियां थीं। लेकिन प्रियंका ने Quantico जैसी सीरीज के जरिए ना सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि बोल्ड फैसले ही नई पहचान बनाते हैं। आज वे इंटरनेशनल अवॉर्ड शोज होस्ट करती हैं, ग्लोबल ब्रांड्स की एंबेसडर हैं और भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन कर रही हैं।
अपनी जिंदगी की हीरो खुद बनें!
उनका संदेश साफ है- अगर आप अपनी जिंदगी की हीरो बनना चाहते हैं, तो ऐसे फैसले लेने होंगे जो शायद सबको पसंद ना आएं। सशक्तिकरण बाहर से नहीं आता, वह भीतर से जन्म लेता है। परिवार, पार्टनर या समाज सपोर्ट कर सकता है, लेकिन आपकी जिंदगी के फैसले आखिरकार आपको ही लेने होते हैं। प्रियंका का यह कथन महिलाओं को यह याद दिलाता है कि आत्मविश्वास, जोखिम लेने की हिम्मत और खुद पर भरोसा- यही वो ताकतें हैं जो किसी को 'इतिहास बनाने वाला' बनाती हैं।
लाइफ टिप: यह कथन महिलाओं को बाहरी मान्यता पर निर्भर ना रहने की सीख देता है। समाज खुश हो या ना हो, लोग आपकी पसंद को स्वीकार करें या ना करें- अगर आपका फैसला आपको आगे बढ़ा रहा है, तो वही सही है। इतिहास वही बनाते हैं जो असहजता से डरते नहीं, बल्कि उसे स्वीकार करते हैं। यह कोट हर उस महिला के लिए है जो सपने देखती है, लेकिन समाज के डर से उन्हें जी नहीं पाती। याद रखें- अच्छा बनना सुरक्षित हो सकता है, लेकिन बोल्ड बनना ही इतिहास रचता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन