Priyanka Chopra Rose Day Post in Valentine Week Gives Relationship Advise to Fans रोज डे पर प्रियंका चोपड़ा की फैंस को नसीहत, तस्वीरें पोस्ट करके लिखा- खुद पर एक अहसान करो.., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रोज डे पर प्रियंका चोपड़ा की फैंस को नसीहत, तस्वीरें पोस्ट करके लिखा- खुद पर एक अहसान करो..

Priyanka Chopra Rose Day: प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइन वीक के शानदार शुरुआत करते हुए अपने फैंस को रोज डे पर कुछ मशवरे दिए हैं ताकि वो जिंदगी में सही लाइफ पार्टनर चुन सकें। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ कई अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Sat, 7 Feb 2026 01:22 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज डे पर प्रियंका चोपड़ा की फैंस को नसीहत, तस्वीरें पोस्ट करके लिखा- खुद पर एक अहसान करो..

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और आज 'रोज डे' पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के नाम एक पोस्ट किया है। यह पोस्ट उनके फैंस के लिए भी खास है, क्योंकि इंटरनेशनल स्टार ने लोगों ने कुछ खास रिलेशनशिप एडवाइज इस पोस्ट के जरिए दी हैं। प्रियंका ने निक जोनस के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, और साथ ही साथ अपने फॉलोअर्स को बताया है कि एक आइडियल पार्टनर कैसा होना चाहिए। कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और कमेंट सेक्शन में लोग इंटरनेशनल स्टार की निक के साथ तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे।

कैसा होना चाहिए आइडियल पार्टनर?

प्रियंका ने बताया है कि एक आदर्श पार्टनर कैसा होना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि आपको एक ऐसा इंसान ढूंढना चाहिए जो न केवल आपसे प्यार करे और आपकी इज्जत करे, बल्कि आपको किसी बेशकीमती हीरे की तरह संजोकर रखे। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे ईमानदार और सच्चा इंसान बताया। उन्होंने लिखा कि यूनिवर्स ने वह इस कायनात की शुक्रगुजार हैं कि वो निक जोनस से मिलीं। प्रियंका चोपड़ा ने निक से मुलाकात को अपनी जिंदगी का सबसे शानदार फैसला बताया।

PC ने लिखा- खुद पर एक अहसान करो..

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लोगों को रोज डे के दिन रिलेशनशिप एडवाइज देते हुए लिखा- खुद पर एक अहसान करो। उसकी तलाश करो जिससे तुम प्यार करते हो। और इस एल्बम को शुरू से आखिर तक सुनो। प्यार बिलकुल ऐसा होना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद अपने पति निक जोनस की एल्बम का लिंक बायो में दिया है। प्रियंका चोपड़ा की ये रिलेशनशिप एडवाइज उन लोगों के लिए बहुत अहम है जो भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना ही भूल जाते हैं और जिंदगी भर बस पैसों की पीछे दीवाने रहते हैं।

निक की तारीफ में प्रियंका ने लिखीं ये बातें

प्रियंका ने निक की मेहनत (एल्बम) पर गर्व करते हुए लिखा कि दुनिया के साथ अपनी भावनाओं को इतने गहरे स्तर पर शेयर करने के लिए एक बहुत ही सिक्योर और स्ट्रॉन्ग इंसान होना जरूरी है। प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपनी मुस्कुराहट की वजह बताया और लिखा कि निक जैसे हैं, वैसे ही बिना किसी दिखावे के बेहद खूबसूरत हैं। प्रियंका की नजर में सच्चा प्यार वही है जो आपको सुकून दे और आपको खुद पर फख्र महसूस कराए। कमेंट सेक्शन में लोग कपल की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कोई उन्हें 'पावर कपल' बता रहा है तो कोई निक के साथ उनके बॉन्ड की तारीफें कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।