Priyanka Chopra Share Romantic And Cozy Photos With Nick Jonas Pics Goes Viral On Social Media पति निक जोनस पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया प्यार, शेयर की 19 रोमांटिक तस्वीरें, कहा- तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पति निक जोनस पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया प्यार, शेयर की 19 रोमांटिक तस्वीरें, कहा- तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं...

हाल ही निक जोनस ने पत्नी प्रियंका के एक हिट गाने 'साजन साजन तेरी दुल्हन' गाने पर एक रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। यही नहीं, इसे इतना पसंद किया गया कि हर कोई इस पर रील बनाकर शेयर करने लगा।

Sat, 7 Feb 2026 05:51 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
पति निक जोनस पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया प्यार, शेयर की 19 रोमांटिक तस्वीरें, कहा- तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं...

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती दुनिया के पावर कपल्स में की जाती है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। प्रियंका ही नहीं निक भी अक्सर अपने खास पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही निक जोनस ने पत्नी प्रियंका के एक हिट गाने 'साजन साजन तेरी दुल्हन' गाने पर एक रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। यही नहीं, इसे इतना पसंद किया गया कि हर कोई इस पर रील बनाकर शेयर करने लगा। अब ऐसा ही एक्ट्रेस के एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस पर प्यार लुटाते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पति संग रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।

पति संग प्रियंका ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

दरअसल, निक जोनस का नया एल्बम Sunday Best हाल ही रिलीज हुआ है। उनके इस एल्बम को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर भला प्रियंका अपने पति पर प्यार लुटाने का मौका हाथ से कैसे जाने देतीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में वो निक संग रोमांटिक और कोजी होती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उनके वेकेशन और खास पलों के दौरान की हैं। ज्यादातर फोटोज में प्रियंका निक को किस करती दिख रही हैं। तो वहीं, कई में उनकी बाहों में नजर आ रही हैं।

तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं...

प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखकर अपने दिल की बात शेयर की है। प्रियंका ने लिखा, 'अपने दिल की बात कहने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, लेकिन मैं कोशिश करूंगी... तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं... अपने लिए ऐसा इंसान ढूंढो जो न सिर्फ तुमसे प्यार और तुम्हारी इज्जत करे, बल्कि तुम्हें खजाने की तरह संभाले और इसे दिखाने से डरे नहीं। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि कायनात ने मुझे तुझसे मिलवाया। तुम मेरी जिंदगी का लिया सबसे बेस्ट डिसीजन हो। मैं तुम्हारा टैलेंट देख हैरान रह गई।'

तुम दिखावा भी नहीं करते

प्रियंका ने आगे लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी के सबसे सच्चे और ईमानदार इंसान हो, और सबसे खूबसूरत बात ये है कि ये बस तुम्हारा स्वभाव है। तुम दिखावा भी नहीं करते। तुम मेरी रोज की मुस्कान की वजह हो। मेरे होने के लिए शुक्रिया। ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है। तुमने हर सुर और हर गीत में अपना दिल खोलकर रख दिया है। इतना गहरा दिल खोलकर दुनिया के साथ शेयर करने के लिए एक बेहद आत्मविश्वास की जरूरत होती है। मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लस्ट स्टोरीज 3' से इक्का' तक, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में-सीरीज

फैंस के लिए कही ये बात

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में अपने फैंस के लिए लिखा है, 'एक काम करो। अपने प्यार को गले लगाओ और शुरू से सुनो। प्यार ऐसा ही होना चाहिए। Sunday Best रिलीज हो चुकी है।' प्रियंका ने फैंस को सलाह दी कि वो अपने लिए ऐसा प्यार ढूंढें, जो उन्हें हमेशा एक अनमोल खजाने की तरह सुरक्षित रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।