Priyadarshan Reveals Virat Kohli watch my Film Dhol before match to relax But that was flop विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं प्रियदर्शन की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप, कमाए सिर्फ 23 करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं प्रियदर्शन की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप, कमाए सिर्फ 23 करोड़

प्रियदर्शन को अब इस बात की चिंता सता रही है कि उनके पास अब नए आइडिया खत्म हो गए हैं। इसके बाद भी उनके फैंस के लिए उनकी फिल्मों का कोई जोड़ नहीं है। यही नहीं, क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी प्रियदर्शन की फिल्मों के मुरीद हैं।

Sat, 14 March 2026 11:31 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं प्रियदर्शन की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप, कमाए सिर्फ 23 करोड़

भारतीय सिनेमा में जब भी कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सबसे पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन का नाम जहन में आता है। इंडस्ट्री में बहुत कम लोग हैं जो प्रियदर्शन की काबिलियत और काम की रफ्तार की बराबरी कर सकें। चार दशकों तक फैले अपने फिल्ममेकिंग करियर में, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई दर्जन सदाबहार और मजेदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी लोग जितनी बार देखते हैं, लोटपोट हो जाते हैं। हालांकि, प्रियदर्शन को अब इस बात की चिंता सता रही है कि उनके पास अब नए आइडिया खत्म हो गए हैं। इसके बाद भी उनके फैंस के लिए उनकी फिल्मों का कोई जोड़ नहीं है। यही नहीं, क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी प्रियदर्शन की फिल्मों के मुरीद हैं। आइए जानते हैं कैसे?

मैं अब खत्म हो चुका हूं

प्रियदर्शन ने हाल ही में पिंकविला को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया कि अब "सच कहूं तो, अब मुझे गंभीर फिल्में बनाना पसंद है। अब मुझे कॉमेडी फिल्में बनाना अच्छा नहीं लगता; अब तो मैं मजबूरी में बनाता हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास अब नए आइडिया नहीं बचे हैं। मैं अब खत्म हो चुका हूं। मैं वह सब दोहराना नहीं चाहता जो मैंने पहले किया है। मैं बस एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊंगा, और फिर बस।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस गाने में छिपे हैं करीब 80 फिल्मों के नाम, एंड में होती है हीरो-हिरोइन की मौत

मैच से पहले विराट कोहली देखते हैं ये फिल्म

प्रियदर्शन ने बताया कि साल 2007 में आई 'ढोल' और 2010 में आई 'खट्टा मीठा' थिएटर पर फ्लॉप साबित हुई। इस बात कर मुझ पर भावनात्मक असर पड़ा था, हालांकि अब मुझे खुशी है क्योंकि ये दोनों फिल्मों को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शक मिल गए हैं। प्रियदर्शन ने कहा, 'मुझे ये दोनों फिल्में बहुत पसंद थीं, लेकिन ये सिनेमाघरों में नहीं चलीं। लेकिन OTT का शुक्रिया, अब लोग आखिरकार इन फिल्मों का मजा ले रहे हैं। जब मैंने 'ढोल' बनाई थी, तो मुझे सच में लगा था कि यह फिल्म अच्छा काम करेगी। अब मुझे बहुत खुशी होती है, जब मैं देखता हूं कि विराट कोहली और दूसरे लोग कहते हैं कि वे अपने क्रिकेट मैचों से पहले रिलेक्स होने के लिए 'ढोल' फिल्म को देखते हैं। वे तो आपस में फिल्म के डायलॉग भी दोहराते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है', राजीव आतिया 10 लाख रुपये में बेच रहे

विराट और प्रियदर्शन कर चुके हैं साथ काम

हालांकि, विराट कोहली ने पब्लिकली प्रियदर्शन की फिल्में देखने के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन वे पहले भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्ममेकर को IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक विज्ञापन डायरेक्ट करने के लिए चुना गया था, जिसमें विराट कोहली, क्रिस गेल और शेन वॉटसन नजर आए थे। वे विराट की एक्टिंग स्किल्स से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने कहा था कि यह क्रिकेटर भविष्य में एक्टिंग में भी हाथ आजमा सकता है।

इतना था 'ढोल' का कलेक्शन

'ढोल' की बात करें तो साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में तुषार कपूर, शरमन जोशी, राजपाल यादव सहित कुणाल खेमू और तनुश्री जैसे तगड़े स्टार्स थे। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर केवल 15 करोड़ की कमाई की थी और दुनियाभर में इसने 23 करोड़ कमाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोहेल से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिख दी ये बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।