बॉलीवुड के इस फेमस गाने में छिपे हैं करीब 80 फिल्मों के नाम, मूवी के एंड में हो गई थी हीरो-हिरोइन की दर्दनाक मौत
आज हम आपको किसी फिल्म के बारे में नहीं, बल्कि एक सुपरहिट फिल्म के गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन क्या आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आइकॉनिक सॉन्ग करीब 80 फिल्मों के नाम से बना है।

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। भले ही रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन बाद में उसने खूब नाम कमाया। लेकिन आज हम आपको किसी फिल्म के बारे में नहीं, बल्कि एक सुपरहिट फिल्म के गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन क्या आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आइकॉनिक सॉन्ग करीब 80 फिल्मों के नाम से बना है। तो चलिए जानते हैं उस फिल्म और गाने के बारे में?
ये है वो गाना
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म 'एक दूजे के लिए' के लिए के हिट गाने 'मेरे जीवन साथी' की। ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है और हर किसी की जुबान पर चढ़ा है। इस गाने में कमल हासन और रति अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आईं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

80 से ज्यादा फिल्मों के नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'मेरे जीवन साथी' गाने में में एक दो नहीं, बल्कि करीब 80 फिल्मों के नाम छुए हैं। यही नहीं, इन फिल्मों के नाम को ऐसे मक्खन की तरह इस्तेमाल किया गया कि कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पूरा गाना ही बॉलीवुड की हिट फिल्मों के नाम के साथ बना है। बता दें कि इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने इस अंदाज में लिखे कि इसकी हर लाइन में किसी ना किसी फिल्म का नाम लिया गया।
ये रहीं वो फिल्में, जिनके नाम का हुआ यूज
इस गाने के लिरिक्स में हरे रामा हरे कृष्णा, खूबसूरत, आवारा, जॉनी मेरा नाम, जिद्दी पड़ोसन, राम और श्याम, सत्यम शिवम सुंदरम, दीवाना मस्ताना, मेरे हमसफर, ये रास्ते हैं प्यार के, चार सौ बीस, दिल तो है, बेशरम, जवानी दीवानी और लोफर जैसी 80 फिल्मों के नाम शामिल हैं।
फिल्म की कास्ट
'एक दूजे के लिए' की कास्ट की बात करें तो इस मूवी में कमल हासन के साथ-साथ रति अग्निहोत्री, माधवी, सुनील थापा, रजा मुराद और अथिली लक्ष्मी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, फिल्म के गानों का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन