अक्षय कुमार के फैंस को बड़ा झटका, इस साल रिलीज नहीं होगी हेरा फेरी 3, प्रियदर्शन बोले- सिचुएशन काफी…
हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी सुपरहिट थीं। अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट हेरा फेरी 3 का इंतजार था। लेकिन डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कुछ ऐसा कह दिया है कि फैंस निराश हो जाएंगे।

फिल्म हेरा फेरी 3 की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसका इंतजार फैंस कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी काफी चल रहा है। पहले परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए थे। फिर वह आए तो अब मूवी दूसरे लीगल दिक्कत में फंसी है और इस बीच अब प्रियदर्शन ने क्लीयर कर दिया है इस साल तो फिल्म नहीं आएगी।
फिल्म और म्यूजिक के राइट्स पर बवाल
ई टाइम्स से बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि सिचुएशन काफी कॉम्पलीकेटेड है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जिनका कहना है कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं वहीं कुछ का कहना है कि म्यूजिक के राइट्स उनके पास हैं।
प्रोड्यूसर जेपी विजयकुमार ने रिपोर्ट्स के मुताबिक मदरास हाई कोर्ट में दावा किया है कि उनके पास फिल्म के राइट्स हैं ना कि फिरोज नाडियाडवाला। वहीं बार एंड बेंच के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस सेवेन आर्ट्स इंटरनेशनल का कहना है कि नाडियाडवाला के पास सिर्फ मलयालम फिल्म के रीमेक के राइट्स हैं जिसे साल 2000 में हेरा फेरी बनई थी।
मामला है काफी बड़ा
इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि नाडियाडवाला ने फिर हेरा फेरी बनाकर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया था और फिर फ्रेंचाइजी राइट्स को केप ऑफ गुड फिल्म्स को ट्रांसफर कर दिया जिसके ओनर अक्षय कुमार हैं।
म्यूजिक राइट्स पर बोले
प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि भूषण कुमार ने पब्लिक क्लीयरिफिकेशन किया है कि म्यूजिक राइट्स हेरा फेरी 3 के उनके पास हैं। अब जब तक ये मैटर नहीं सॉल्व हो जाता है टीम आगे नहीं बढ़ सकती। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होगी तो प्रियदर्शन ने कहा, इस साल तो बिल्कुल नहीं।
परेश रावल को लेकर भी आई थी दिक्कत
फिल्म को बाकी भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कुछ समय पहले परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थी जिसके बाद अक्षय ने परेश पर 25 करोड़ का केस कर दिया था। लेकिन बाद में परेश फिल्म में आए और अक्षय ने भी केस को वापस ले लिया था।
परेश के साथ इक्वेशन पर बोले
परेश के साथ उनके इक्वेशन पर प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैंने कई लोगों के बीच अनबन देखी है और फिर दोबारा साथ काम करते हैं। मुझे नहीं लगता कि सिनेमा या पॉलिटिक्स में कोई परमानेंट दुश्मन होता है।’
भागम भाग में गोविंदा को रिप्लेस करने पर क्या कहा
प्रियदर्शन ने फिर भागम भाग से गोविंदा को रिप्लेस कर मनोज बाजपेयी को लेने पर कहा, ‘मुझे नहीं कोई आइडिया वो लोग क्या चाहते हैं और क्या सब्जेक्ट है।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन