Hera Pheri 3 Update: हेरा फेरी 3 पर फिर आई मुसीबत, फिल्म के राइट्स को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Hera Pheri 3 In Trouble: हेरा फेरी 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस फिल्म की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब साउथ के एक प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं।

हेरा फेरी 3 को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस फिल्म की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले साल फिल्म को तब झटका लगा था जब परेश रावल ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया था। इस बात से फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि, बाद में मेकर्स और परेश रावल के बीच चीजें सुलझ गई थीं। अब इस फिल्म के सामने नई मुसीबत आ गई है। अब साउथ के प्रोड्यूसर ने 'हेरा फेरी' के ओरिजिनल राइट्स होने का दावा किया है। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।
हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस
HT की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल नाम की एक साउथ फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में 'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया है। उनका दावा है कि फिरोज नहीं, बल्कि उनके पास इस फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट हैं।
साउथ के एक प्रोड्यूसर ने किया केस
बार एंड बेंच की रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ प्रोड्यूसर ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में दावा किया है कि फिरोज नाडियाडवाला के पास सिर्फ साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' बनाने के राइट्स थे। प्रोड्यूसर ने कहा कि नाडियाडवाला ने बिना राइट्स 'हेरा फेरी' का सीक्वल बनाया जो गलत था, और अब इस फ्रेंचाइजी के राइट्स अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' को बेच दिए।
क्या है पूरा मामला?
सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार ने HT से बातचीत में कहा, "मैंने 2022 में आदित्य फिल्म्स, जो रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स हैं, उनसे हेरा फेरी फ्रैंचाइजी के पूरे राइट्स खरीद लिए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला को सिर्फ इस फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का अधिकार दिया गया था, लेकिन उन्होंने सीक्वल भी बना दिया, जो 2006 में रिलीज हुआ। फिरोज नाडियाडवाला को सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या किरदारों को इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है।"
जीपी विजयकुमार से पूछा गया कि फिर हेरा फेरी के दौरान कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? इसपर उन्होंने दवाब दिया- पहली फिल्म प्रियदर्शन ने बनाई थी, जो हमारे बहुत करीबी हैं। दूसरी फिल्म नीरज वोहरा ने बनाई। उस समय कॉपीराइट वाले लोगों को पता नहीं चला कि क्या हो रहा है।ओरिजिनल प्रोड्यूसर और मुझे बहुत बाद में पता चला कि नाडियाडवाला ने धोखाधड़ी की है और नियम तोड़े हैं।
फिर हेरा फेरी के वक्त क्यों नहीं लिया एक्शन?
उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त उन लोगों ने सोच लिया कि जो हो गया सो हो गया। उन्होंने कहा, “उस वक्त हमने सोचा कि जो हो गया, सो हो गया। अब हम अगली हिंदी फिल्म खुद बनाएंगे। हमने अक्षय कुमार से बात की उसी के लिए, तभी पता चला कि नाडियाडवाला ने अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी को राइट्स बेच दिए हैं। हमने नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा कि जो चीज आपकी नहीं थी, उसे फिर आपने कैसे बेच दिया? मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा, इसलिए कोर्ट जाना पड़ा।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन