Paresh Rawal confirmed his return to Hera Pheri 3 film director Priyadarshan opened up about what made him return परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ में वापस लाने में अक्षय कुमार का बड़ा हाथ, प्रियदर्शन बोले…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ में वापस लाने में अक्षय कुमार का बड़ा हाथ, प्रियदर्शन बोले…

परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने के बाद फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन से माफी मांगी थी और अब फिल्म में वापसी कर ली है। ऐसे में फैंस फिर से OG तिकड़ी को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

Thu, 3 July 2025 02:31 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ में वापस लाने में अक्षय कुमार का बड़ा हाथ, प्रियदर्शन बोले…

कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रोमो के शूट होने के बाद परेश रावल ने इस फिल्म को छोड़ दिया था। फिर अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कम्पनी ने परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा। वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि परेश रावल फिल्म में लौट आए हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि परेश रावल ने खुद उन्हें फोन कर माफी मांगी।

प्रियदर्शन से क्या बोले अक्षय?

प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा, “अक्षय और परेश दोनों ने फोन करके बताया कि सब कुछ ठीक हो गया है। मैं तब चौंक गया जब परेश ने कहा, ‘सर, मैं फिल्म कर रहा हूं’। परेश ने कहा कहा, ‘मेरे मन में आपके लिए बहुत सम्मान है। सम्मान के अलावा और कुछ नहीं है। मैंने आपके साथ 26 फिल्में की हैं और मुझे फिल्म छोड़ने का दुख है। कुछ निजी मुद्दे थे।’ उन्होंने कहा कि अक्षय, सुनील और उन्होंने मुलाकात की और मामले को सुलझा लिया।”

प्रियदर्शन ने शेयर किया किस्सा

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि ‘हेरा फेरी’ की असली जान यही तिकड़ी है—अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव)। उन्होंने माना कि ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) उतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन पहली फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि हाल ही में एक फ्लाइट में एक डायमंड व्यापारी और उनके परिवार ने उनसे खास तौर पर कहा कि अगर बाबूराव नहीं होंगे तो वे फिल्म नहीं देखेंगे। इससे साफ है कि दर्शकों के लिए परेश रावल का किरदार कितना अहम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।