‘थक रहा हूं…’, प्रियदर्शन ने बताया क्यों बना रहे हेरा-फेरी 3, कहा- रिटायर होना चाहता हूं
हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि वो आशा करते हैं कि हेरा फेरी 3 के बाद वो रिटायर हो जाएं। उन्होंने कहा कि वो थक गए हैं। प्रियदर्शन इन दिनों अपनी फिल्म हैवान पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हेरा फेरी 3 को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने हेरा फेरी के सीक्वल के बारे में बात करते हुए कहा कि वो थक रहे हैं और रिटायर होना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि सीक्वल बनाना उनके काम करने का स्टाइल नहीं है। प्रियदर्शन इन दिनों अपनी फिल्म हैवान पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
प्रियदर्शन क्यों बना रहे हेरा फेरी 3?
Onmanorama से खास बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि सीक्वल बनाना उनका वर्किंग स्टाइल नहीं है। उन्होंने कहा कि वो हेरा फेरी 3 बना रहे हैं क्योंकि प्रोड्यूसर्स लंबे वक्ते से अनुरोध कर रहे हैं। प्रियदर्शन ने कहा, "मैं आमतौर पर अपनी ओरिजनल फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाता हूं-मैं इस तरह का काम पसंद नहीं करता हूं। लेकिन मैं हेरा फेरी 3 जरूर बनाउंगा क्योंकि प्रोड्यूसर्स लंबे वक्त से इसकी मांग कर रहे हैं।"
रिटायर होना चाहते हैं प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने हाल ही में अपनी फिल्म भूत बंगला का शूट पूरा किया है। अब उन्होंने हैवान की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 शुरू करेंगे। प्रियदर्शन ने कहा, "एक बार मैं ये फिल्में पूरी कर लूं, मैं आशा करता हूं कि मैं रिटायर हो जाउं, मैं अब थक रहा हूं।"
हैवान में नजर आएंगे सैफ और अक्षय
हैवान की बात करें तो यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार फिल्म में एक किलर की भूमिका में नजर आएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन