वैलेंटाइन वीक की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्में, ओ रोमियों ने लिस्ट में बनाई जगह
ओ रोमियो वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई है। फिल्म पिछले 13 सालों में रिलीज हुईं वैलेंटाइन वीक की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी शुरुआत भी हुई है। विशाल भारद्वाज की एक्शन थ्रिलर रोमांटिक फिल्म ने अबकत 9.49 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 13 फरवरी यानी पहले दिन 8.5 करोड़ की कमाई की थी।
sacnilk.com के मुताबिक, ओ रोमियो ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज यानी दूसरे दिन फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक 99 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह अबतक 9.49 करोड़ हो गई है। ओ रोमियो ने अपना नाम पिछले 13 सालों में रिलीज हुईं वैलेंटाइन वीक की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों में दर्ज करा लिया है।
आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों (इंडिया कलेक्शन) के नाम
छावा: पहले नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म छावा है। छावा 14 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म के ओपनिंग डे यानी डे 1 की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी।
गली बॉय: लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2019 में आई फिल्म गली बॉय है। रणवीर सिंह की फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 19.40 करोड़ की कमाई की थी।
गुंडे: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म गुंडे हैं। फिल्म 14 फरवरी, 2014 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़ की कमाई की थी।
जॉली एलएलबी 2: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2017 की आई फिल्म जॉली एलएलबी 2 है। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 13.20 करोड़ की कमाई की थी।
लव आजकल 2: लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2020 में आई फिल्म लवआजकल है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 12.4 करोड़ की कमाई की थी।
रॉय: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2015 में आई फिल्म रॉय है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10.40 करोड़ की कमाई की थी।
पैडमैन: लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2018 में आई अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहले दिन भारत में कलेक्शन 10.26 करोड़ था।
ओ रोमियो: लिस्ट में 8वें नंबर पर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो है। फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ की कमाई की थी।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: लिस्ट में 9वें नंबर पर 2024 में रिलीज हुई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 7.02 करोड़ की कमाई की थी।
स्पेशल 26: लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2013 में आई फिल्म स्पेशल 26 है। फिल्म 8 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन भारत में 7 करोड़ की कमाई की थी।
ये 10 फिल्में हिट थीं या फ्लॉप
| फिल्मों के नाम | हिट या फ्लॉप |
|---|---|
| छावा | सुपरहिट |
| गली बॉय | सुपरहिट |
| गुंडे | हिट |
| जॉली एलएलबी 2 | हिट |
| लव आजकल | फ्लॉप |
| रॉय | फ्लॉप |
| पैडमैन | अबव एवरेज |
| ओ रोमियो | - |
| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया | हिट |
| स्पेशल 26 | हिट |
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन