Dhamaal 4 CONFIRMS Release Date Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Out June 2026 Avoids Clash With Dhurandhar 2 And Toxic कंफर्म हुई 'धमाल 4' की रिलीज डेट, इन दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होने से बचा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंफर्म हुई 'धमाल 4' की रिलीज डेट, इन दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होने से बचा

'धमाल 4' में अजय के साथ एक बार फिर से रितेश देशमुख, अरशद वारसी और बाकी गैंग फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है।

Sat, 17 Jan 2026 06:11 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
कंफर्म हुई 'धमाल 4' की रिलीज डेट, इन दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होने से बचा

Dhamaal 4 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर अपनी हिट फ्रेंचाइजी के सीक्वल के साथ कमबैक करने वाले हैं। 'धमाल 4' में अजय के साथ एक बार फिर से रितेश देशमुख, अरशद वारसी और बाकी गैंग फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में हर कोई मूवी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है। जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी?

'धमाल 4' कब होगी रिलीज?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर यानी एक्स पर 'धमाल 4' की नई रिलीज डेट को लेकर पोस्ट किया है। तरण ने लिखा, 'अजय देवगन - रितेश देशमुख - अरशद वारसी - संजय मिश्रा - जावेद जाफरी: 'धमाल 4' को नई रिलीज डेट आ गई... धमाल 4 – हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक – अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' इस खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। ये फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

'धमाल 4' कास्ट

इस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों की बात करें तो, टोटल धमाल, 22 फरवरी, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म, डबल धमाल, 24 जून, 2011 को रिलीज हुई थी, जबकि पहली फिल्म धमाल, 7 सितंबर, 2007 को प्रीमियर हुई थी। फिल्म 'धमाल 4' के कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकर अपनी कॉमेडी से तड़का लगाने को तैयार हैं। इस दमदार कलाकारों की टोली में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।