Top 10 Highest Opening Day Grossers In Indian Cinema Pushpa 2 At Number 1 इन टॉप 10 फिल्मों ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, पहले नंबर का नाम जान हो जाएंगे हैरान
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन टॉप 10 फिल्मों ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, पहले नंबर का नाम जान हो जाएंगे हैरान

इन टॉप 10 फिल्मों ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, पहले नंबर का नाम जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की। इस लिस्ट में टॉप 10 वही फिल्में हैं जिन्होंने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की है।

Sushmeeta SemwalFri, 30 Jan 2026 02:54 PM
1/11

भारतीय फिल्में

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहले दिन यानी ओपनिंग डे में ताबड़तोड़ कमाई की। इस लिस्ट में पहली नंबर की फिल्म जो है उसने पहले दिन 270 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

2/11

पुष्पा 2

पुष्पा द रूल 2 ने ग्रॉस पहले दिन 274.6 करड़ कमाए थे। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल लीड रोल में थे।

3/11

आरआरआर

दूसरे नंबर पर है फिल्म आरआरआर जिसे एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। मूवी में राम चरण, जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन का फिल्म में कैमियो था। इस फिल्म ने पहले दिन 223.5 करोड़ कमाए थे।

4/11

बाहुबली 2

तीसरे नंबर पर है बाहुबली 2 द कन्क्लूजन जिसने पहले दिन भारत में 214 करोड़ कमाए थे।

5/11

कल्कि 2898 एडी

चौथे नंबर पर कल्कि 2898 एडी है जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस मूवी ने 176.8 करोड़ कमाए थे पहले दिन।

6/11

केजीएफ चैप्टर 2

इसके बाद आती है केजीएफ चैप्टर 2 जिसने भारत में पहले दिन 159.2 करोड़ कमाए थे। फिल्म में यश और संजय दत्त लीड रोल में थे।

7/11

सालार

छठे नंबर पर आती है फिल्म सालार जिसमें प्रभास लीड रोल में थे। इस फिल्म ने पहले दिन 158.8 करोड़ कमाए थे।

8/11

कूली

रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म कूली ने वहीं पहले दिन ग्रॉस 153.2 करोड़ कमाए थे।

9/11

ओजी

8वें नंबर पर है फिल्म ओजी जिसमें पवन कल्याण, प्रकाश राज और इमरान हाशमी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म ने पहले दिन 144.2 करोड़ की कमाई की थी।

10/11

लियो

9वें नंबर पर है फिल्म लियो, जोसेफ विजय, संजय दत्त और तृषा कृष्णन की। इस फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 142.8 करोड़ कमाए थे।

11/11

देवरा पार्ट 1

10वें नंबर पर है मूवी देवरा पार्ट 1 जिसमें जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर लीड रोल में थे। इस मूवी ने पहले दिन 141.8 करोड़ कमाए थे।