mohammad rafi sang 119 songs for dharmendra know about their pair and songs धर्मेंद्र के लिए इस गायक ने गाए थे 119 गाने, एक्शन हीरो को रातों-रात बना दिया था रोमांटिक लीजेंड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र के लिए इस गायक ने गाए थे 119 गाने, एक्शन हीरो को रातों-रात बना दिया था रोमांटिक लीजेंड

Dharmendra: आपको पता है एक ऐसे गायक थे जो धर्मेंद्र की आवाज बन गए थे। उन्होंने धर्मेंद्र के लिए एक या दो नहीं, 119 गाने गाए थे। आइए आपको इस गायक के बारे में बताते हैं।

Wed, 13 May 2026 06:39 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र के लिए इस गायक ने गाए थे 119 गाने, एक्शन हीरो को रातों-रात बना दिया था रोमांटिक लीजेंड

हम जब बॉलीवुड के ही-मैन और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हैं, तो हमारे दिमाग में एक गबरू जवान की छवि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मजबूत कद-काठी वाले अभिनेता को रोमांटिक हीरो बनाने के पीछे किसका हाथ था? दिवंगत गायक मोहम्मद रफी का। मोहम्मद रफी ने धर्मेंद्र के लिए एक या दो नहीं, 119 गानें गए थे।

1961 में गाया था पहला गाना

लोगों को लगता है कि मोहम्मद रफी ने सबसे ज्यादा गाने शम्मी कपूर या राजेंद्र कुमार के लिए गाए थे, लेकिन अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो धर्मेंद्र के साथ उनका जुड़ाव ज्यादा समय के लिए रहा था। 1961 की फिल्म ‘शोला और शबनम’ से 1980 के दशक तक, मोहम्मद रफी ने धर्मेंद्र के लिए लगभग 119 गाने रिकॉर्ड किए थे। इनमें से 60 सोलो और 59 डूएट गाने थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे…अमिताभ बच्चन का ये पंजाबी गाना इस गीतकार ने लिखा था

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और मोहम्मद रफी-धर्मेंद्र

अगर मोहम्मद रफी और धर्मेंद्र की जोड़ी को अमर बनाने का श्रेय किसी को जाता है, तो वाे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को जाता है। उन्होंने इस जोड़ी के लिए 50 से ज्यादा गाने तैयार किए थे। फिल्म 'प्रतिज्ञा' का गाना ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ आज भी शादियों और पार्टियों की जान है। इस गाने में मोहम्मद रफी ने जिस तरह से धर्मेंद्र के अल्हड़पन को पकड़ा था, वह बेमिसाल था।

मदन मोहन का संगीत

वहीं दूसरी ओर, मदन मोहन के संगीत में जब मोहम्मद रफी ने ‘आप के हसीन रुख पे’ गाया, तो पूरी दुनिया धर्मेंद्र के रोमांटिक अंदाज की दीवानी हो गई। यह मोहम्मद रफी की आवाज का ही कमाल था कि धर्मेंद्र एक्शन हीरो के साथ-साथ 'लवर बॉय' के रूप में भी जाने लगे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देव आनंद के इस दर्दभरे गाने के लिए मोहम्मद रफी को लेने पड़े थे 47 रीटेक

धर्मेंद्र का पुराना इंटरव्यू

धर्मेंद्र ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था, 'जब मोहम्मद रफी मेरे लिए गाते थे, तो मुझे लगता था कि मैं खुद गा रहा हूं। उन्हें पता था कि एक जट अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त करेगा।'

मोहम्मद रफी और धर्मेंद्र के फेमस गाने

1. 'हकीकत' फिल्म का गाना 'होके मजबूर मुझे उसने पुकारा होगा' आज भी रोंगटे खड़े कर देता है।

2. 'लोफर' का गाना 'आज मौसम बड़ा बेईमान है' आज भी मानसून की पहली पसंद बना हुआ है।

3. 'दो रास्ते' का 'सुख के सब साथी' जीवन के सबसे बड़े दर्शन को सादगी से समझाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद रफी ने इंग्लिश में भी गाए थे ये फेमस 2 गाने, आपने सुने?

आज ही सुनिएगा इन दोनों के गाने

आज आप इन दोनों के गाने सुनिएगा और महसूस कीजिएगा कि मोहम्मद रफी की आवाज में वही गर्माहट थी जो धर्मेंद्र की मुस्कान में थी। चाहे वह 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' की सादगी हो या 'दुनिया ओ दुनिया' का आक्रोश, रफी-धर्मेंद्र की जोड़ी ने हर इमोशन को अमर बना दिया था।

धर्मेंद्र और मोहम्मद रफी के 5 सदाबहार गाने

1. आज मौसम बड़ा बेईमान है

2. सुख के सब साथी

3. झिलमिल सितारों का आंगन होगा

4. हुई शाम उनका ख्याल आ गया

5. दुनिया ओ दुनिया

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल को हजार बार..., ‘मर्डर’ के इस गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस अब कैसी दिखती है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।