Murder Song Dil ko Hazar Bar roka fame actress is kashmera shah know about her दिल को हजार बार…, ‘मर्डर’ के इस गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस अब कैसी दिखती है? आज भी करती हैं ट्रेंड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिल को हजार बार…, ‘मर्डर’ के इस गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस अब कैसी दिखती है? आज भी करती हैं ट्रेंड

साल 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। मल्लिका शेरावत के साथ इस फिल्म के गाने 'दिल को हजार बार रोका' में नजर आने वालीं एक्ट्रेस आज फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

Wed, 13 May 2026 12:04 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल को हजार बार…, ‘मर्डर’ के इस गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस अब कैसी दिखती है? आज भी करती हैं ट्रेंड

Murder Song Dil Ko Hazaar Baar: बॉलीवुड की फिल्म 'मर्डर' साल 2004 में आई थी। इस बोल्ड फिल्म ने इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को रातों-रात स्टार बना दिया था। वहीं इसका गाना 'दिल को हजार बार रोका' और इस गाने में नजर आने वालीं एक्ट्रेस आज भी ट्रेंड में हैं। आइए आपको बताते हैं कि अब ये एक्ट्रेस अब कहां है, क्या करती हैं और कैसी दिखती हैं।

गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेस का नाम

इस एक्ट्रेस का नाम कश्मीरा शाह हैं। कश्मीरा शाह इन दिनों कुकिंग रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में मंगलवार को कृष्णा ने इस गाने का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस हैरान रह गए। 22 साल पहले की कश्मीरा और आज की फिट कश्मीरा के लुक में जमीन-आसमान का अंतर है।

यहां देखिए एक्ट्रेस की आज की तस्वीर

कश्मीरा शाह

आज क्यों ट्रेंड में हैं एक्ट्रेस?

कश्मीरा शाह सिर्फ अपनी पुरानी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और रिएलिटी शोज की वजह से भी ट्रेंड में रहती हैं। हाल ही में, कश्मीरा और उनके पति कृष्णा अभिषेक ने अपनी मामी सुनीता आहूजा (गोविंदा की पत्नी) के साथ 14 साल पुरानी दुश्मनी खत्म की है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर कश्मीरा-कृष्णा और सुनीता का इमोशनल रीयूनियन हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शो में कृष्णा ने बताया था कि उनके बच्चे पहली बार सुनीता मामी से मिल रहे हैं। वहीं कश्मीरा ने अपने बच्चों से कहा था, 'आप मम्मी से डरते हो न। ये वो हैं जिनसे मम्मी डरती हैं।'

यहां देखिए रीयूनियन का वीडियो

'मर्डर' के गाने ‘दिल को हजार बार रोका’ के बारे में

अनु मलिक के संगीत और अलीशा चिनॉय की आवाज में 'दिल को हजार बार रोका' आज भी पार्टियों की शान बना हुआ है। इस गाने में कश्मीरा का 'कैबरे' स्टाइल डांस और रेड आउटफिट उस वक्त का सबसे बड़ा ट्रेंड था।

हिट हुई थी या हो गई थी फ्लॉप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मर्डर' को 13 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने इंडिया से नेट 47.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म ने 85 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। मतलब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

1. बजट: 13 करोड़

2. इंडिया कलेक्शन: 47.90 करोड़ (नेट)

3. वर्ल्डवाइड कमाई: 85 करोड़ (ग्रॉस)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।