Mardaani 3 Box Office Collection Day 22 Rani Mukerji Film Friday Earning Amid Sunny Deol Border 2 O Romeo Mardaani 3 Box Office Day 22: 50 करोड़ कमाने में निकला 'मर्दानी 3' का दम, शुक्रवार को इतने लाख में सिमटी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Mardaani 3 Box Office Day 22: 50 करोड़ कमाने में निकला 'मर्दानी 3' का दम, शुक्रवार को इतने लाख में सिमटी कमाई

'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत भले ही धीमी की थी, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी।

Sat, 21 Feb 2026 06:20 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Mardaani 3 Box Office Day 22: 50 करोड़ कमाने में निकला 'मर्दानी 3' का दम, शुक्रवार को इतने लाख में सिमटी कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 22 : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट यानी 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'मर्दानी 3' ने फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीता। 'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत भले ही धीमी की थी, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के शु्क्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 22वें दिन कितना कमा डाला।

क्या रहा वीकेंड के पहले का हाल?

'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 22वें दिन 'मर्दानी 3' ने 0.25 लाख रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 46.55 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 'बॉर्डर' से ज्यादा कमा पाई सनी देओल की फिल्म या रह हो गई पीछे?

डे वाइज देखें 'मर्दानी 3' का कलेक्शन

दिन कमाई
डे 1 4 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 26.3 करोड़ रुपये
दूसका हफ्ता 14.6 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 5.4 करोड़ रुपये
डे 22 0.25 लाख रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कलेक्शन 46.55 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
,

इन फिल्मों से है रानी की है टक्कर

'मर्दानी 3' की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म 'मर्दानी 3' का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। वहीं, अब इसका सामना शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' से है। ऐसे में कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी में हुआ बड़ा खेला, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ नंबर 1 पर पहुंचा ये शो
ये भी पढ़ें:सलमान आखिर क्यों हमेशा पहने रहते हैं फिरोजा ब्रेसलेट? जानें- क्या है गहरा राज!

क्या है फिल्म की कहानी

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की कहानी बुलंदशहर से शुरू होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है। दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है। एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में लग जाती है। इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होती ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही खौफनाक होता है। इस मूवी का एंड आपको हिलाकर रख देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।