Border 2 Box Office Collection Day 29 Sunny Deol Movie Friday Earning Amid Rani Mukerji Mardaani 3 O Romeo Border 2 Box Office Day 29: क्या 'बॉर्डर' से ज्यादा कमा पाई सनी देओल की 'बॉर्डर 2 या रह गई पीछे? जानें- 29वें दिन का हाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Border 2 Box Office Day 29: क्या 'बॉर्डर' से ज्यादा कमा पाई सनी देओल की 'बॉर्डर 2 या रह गई पीछे? जानें- 29वें दिन का हाल

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। आज फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं। 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

Sat, 21 Feb 2026 06:01 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Border 2 Box Office Day 29: क्या 'बॉर्डर' से ज्यादा कमा पाई सनी देओल की 'बॉर्डर 2 या रह गई पीछे? जानें- 29वें दिन का हाल

Border 2 Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने और इसका डायरेक्शन जेपी दत्ता ने किया। इस फिल्म के रिलीज का फैंस ने कई सालों तब बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के एक खास क्रेज देखने के मिला। मूवी ने डे वन से ही काफी शानदार कमाई की। वहीं, इस एक्शन वॉर ड्रामा की रफ्तार चौथे हफ्ते में काफी धीमी दिखी। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।

बुधवार को क्या रहा हाल

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। आज फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं। 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने 29वें दिन 0.30 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 324.65 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान आखिर क्यों हमेशा पहने रहते हैं फिरोजा ब्रेसलेट? जानें- क्या है गहरा राज!

डे वाइज देखें 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन

डे वन30 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता70.15 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता23.35 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता6.6 करोड़ रुपये
डे 29 0.30 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 324.65 करोड़ रुपये
,

इन फिल्मों से हुआ 'बॉर्डर 2' का सामना

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज रिलीज के 24वें दिन बाद भी देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। 'बॉर्डर 2' का सामना अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल से निकलते ही राजपाल यादव ने लगाए ठुमके, पत्नी संग धोती-कुर्ता में जमकर नाचें
ये भी पढ़ें:टीआरपी में हुआ बड़ा खेला, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ नंबर 1 पर पहुंचा ये शो

'बॉर्डर 2' के बारे में

'बॉर्डर 2' का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। 'बॉर्डर 2' 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है। बता दें कि ओरिजिनल में लोंगेवाला की लड़ाई पर फोकस किया गया था, जबकि सीक्वल में कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाइयों को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।