Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 6 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Top Anupamaa Second Know Naagin 7 Vasudha no TV TRP Week 6: टीआरपी में हुआ बड़ा खेला, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ नंबर 1 पर पहुंचा ये शो, पूरी लिस्ट देख घूम जाएगा दिमाग
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV TRP Week 6: टीआरपी में हुआ बड़ा खेला, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ नंबर 1 पर पहुंचा ये शो, पूरी लिस्ट देख घूम जाएगा दिमाग

TV TRP Week 6: टीआरपी में हुआ बड़ा खेला, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ नंबर 1 पर पहुंचा ये शो, पूरी लिस्ट देख घूम जाएगा दिमाग

बार्क इंडिया ने साल 2026 के छठे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट आपका दिमाग घुमा देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं। इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

Priti KushwahaThu, 19 Feb 2026 02:06 PM
1/11

टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा खेला

TV TRP Week 6, 2026: टीवी लवर्स हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि उनका फेवरेट शो किस नंबर पर है।  ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के छठे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट आपका दिमाग घुमा देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वीक पहले नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।  ऐसे में ये सीरियल 2.0 रेटिंग के साथ  नंबर 1 पर है।

3/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 6 में इस शो पहले नंबर से खिसक कर दूसरे पर आ गया है।  इस वीक 'अनुपमा' को 2.0 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

4/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस वीक भी ये शो नंबर 3 पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 2.0 टीआरपी मिली है।

5/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये शो टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए चौथे नंबर पर आ गया है। सीरियल को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है।

6/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते पांचवें नंबर पर हैं। सीरियल ने 1.9 रेटिंग हासिल की है।

7/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है। 'तुम से तुम तक' छठें स्थान पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है।

8/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.7 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को सातवें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

9/11

लाफ्टर शेफ 3

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। ये शो भी इस लिस्ट में शामिल है। इस वीक ये शो आठवें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

10/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.6 रेटिंग हासिल की है।

11/11

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम

'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' स्टार प्लस का एक हिंदी फैमिली ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर सीरियल है। ये शो 3 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है। इसमें नील भट्ट और शांभवी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस शो की टीआरपी 1.5 रेटिंग है।