Salman Khan Why Always wearing firoza stone Bracelet It Takes Away negativity coming to him Father Salim khan gift him सलमान खान आखिर क्यों हमेशा पहने रहते हैं फिरोजा ब्रेसलेट? जानें- किस तरह से करता है उनकी रक्षा, क्या है गहरा राज!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान आखिर क्यों हमेशा पहने रहते हैं फिरोजा ब्रेसलेट? जानें- किस तरह से करता है उनकी रक्षा, क्या है गहरा राज!

सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस मूवी में एक्टर कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली हैं।

Thu, 19 Feb 2026 01:10 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान आखिर क्यों हमेशा पहने रहते हैं फिरोजा ब्रेसलेट? जानें- किस तरह से करता है उनकी रक्षा, क्या है गहरा राज!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सलमान अपने एक्टिंग स्किल के साथ स्ट्रांग पर्सनैलिटी, फिटनेस सहित कई चीजों से फैंस को इंप्रेस करते हैं। सलमान की एक और चीज हैं, जो उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं और फैंस उसे कई बार कॉपी करने की कोशिश करते हैं। सलमान उस चीज को अपने लिए लकी मानते हैं और कभी उसे खुद से एक पल के लिए दूर नहीं करते हैं। आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं सलमान के ब्रेसलेट की, तो चलिए जानते हैं एक्टर उसे इतना लकी क्यों मानते जो किसने दिया।

सलमान का फिरोजा ब्रेसलेट

सलमान हाथ में हमेशा अपने हाथ में आइकॉनिक फिरोजा ब्रेसलेट पहनते हैं। नीले रंग के इस ब्रेसलेट को आप न सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि हमेशा उनके हाथ में देखेंगे। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इस ब्रेसलेट के पीछे क्या राज छुपा है और सलमान इसे क्यों पहनते हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले रिडिट पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान खान ने खुद इस ब्रेसलेट को पहनने के पीछे के राज का खुलासा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थमने का नाम नहीं ले रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', बुधवार को मचाया तूफान

मैं उनके ब्रेसलेट के साथ खेलता था

इस वायरल वीडियो में सलमान खान ने बताया था, 'मेरे पिता हमेशा इस तरह का ब्रेसलेट पहनते थे और जब मैं बड़ा हो रहा था, तो यह उनके हाथ पर अच्छा लगता था। मैं...जैसे बच्चे चीजों से खेलते थे, मैं उनके ब्रेसलेट के साथ खेलता था। फिर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो उन्होंने मुझे अपने जैसा ही ब्रेसलेट दिया।'

ये एक लिविंग स्टोन हैं

यही नहीं, सलमान खान ने अपने आइकॉनिक ब्रेसलेट की डिटेल्स भी दी थी। उन्होंने कहा था,'इस पत्थर को फिरोजा कहा जाता है। ये केवल दो लिविंग स्टोन हैं, एक ग्रीक है और एक फिरोजा। ये स्टोन तिब्बत, ईरान, चीन और मैक्सिको में पाया जाता है। यह आपकी तरफ आने वाली हर तरह की नेगेटिविटी को अपने ऊपर ले लेता है। नेगेटिविटी लेने के बाद इसमें दरारें पड़ जाती हैं और फिर ये अपने आप टूट जाता है। मेरा ये 7वां स्टोन है।'बता दें कि सलमान खान अपने इस नीले रंग के फिरोजा स्टोन को चांदी की चेन के साथ पहनते हैं। इस ब्रेसलेट को सलमान के पिता ने उन्हें गिफ्ट किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने उसे गुस्से में खींचकर एक..., जब एक्टर के कई रीटेक लेने पर भड़के थे अनुराग
ये भी पढ़ें:'इनफ-इनफ-इनफ...', पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर ने दिया पैप्स का साथ

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस मूवी में एक्टर कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली हैं। हालांकि, अभी भी रिलीज की तारीख को लेकर कुछ शंका जताई जा रही है कि ये टल सकती है। इसके अलावा, वह अपनी अगली एक्शन फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।