Manav Gohil Reveals He Was Cast In Dhurandhar Without Any Audition Know How 'धुरंधर 2' के इस एक्टर को बिना ऑडिशन मिला अहम रोल, एक्टिंग देख लोग खूब कर रहे तारीफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' के इस एक्टर को बिना ऑडिशन मिला अहम रोल, एक्टिंग देख लोग खूब कर रहे तारीफ

मूवी में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, मानव गोहिल, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार लीड रोल में थे। फिल्म को बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स के शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं।

Fri, 27 March 2026 05:10 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' के इस एक्टर को बिना ऑडिशन मिला अहम रोल, एक्टिंग देख लोग खूब कर रहे तारीफ

'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद से, आदित्य धर अपने निर्देशन को लेकर और रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। यही नहीं फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की भी तारीफ हो रही है कि उन्होंने एक-एक किरदार को बहुत ही परखकर चुना है। फिल्म को लेकर फैंस ही नहीं स्टार्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं औ कहानी की तरीफ कर रहे हैं। ऐसे में, अब फिल्म में सुशांत बंसल के किरदार में नजर आए मानव गोहिल ने मूवी को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।

'मैं अब भी उस जादू से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं'

मानव गोहिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के कई सीन्स की स्क्रीनशॉट शेयर की है। इसके साथ ही मानव ने लिखा, 'मैं अब भी उस जादू से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं जो आदित्य धर ने रचा है। बंसल का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात थी।' फिल्म में, मानव ने सुशांत बंसल का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए जसकीरत सिंह रंगी जैसे भारतीय जासूसों को ट्रेनिंग देने का जिम्मा संभालते हैं। 'धुरंधर' में मानव के रोल को काफी पसंद किया गया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' की सिंगरने फिल्म को लेकर किया रिएक्ट, कहा- लोगों को हिप्नोटाइज किया

मानव गोहिल को कैसे कास्ट किया गया

इससे पहले, इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, मानव गोहिल ने बताया कि कैसे उन्हें स्क्रिप्ट, डायरेक्टर या मुख्य कलाकारों के बारे में कुछ भी पता न होने के बावजूद इस रोल के लिए कास्ट कर लिया गया। उन्हें अपने रोल के लिए काम के लिए ऑडिशन देने की भी जरूरत नहीं पड़ी। मानव ने बताया, 'असल में, यह शुरू से ही कोई चॉइस नहीं थी। मैं अपने परिवार के साथ मसूरी में छुट्टियां मना रहा था, तभी मुकेश छाबड़ा का फोन आया और उन्होंने पूछा कि क्या मेरे पास डेट्स हैं। मैंने हां कहा, और उन्होंने कहा, 'बैंकॉक जाना है।' बस इतना ही। कोई ऑडिशन नहीं हुआ। मुझे नहीं पता था कि फिल्म कौन सी है, डायरेक्टर कौन है, कुछ भी नहीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' पर विकी कौशल ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे पहला पार्ट पसंद आया था लेकिन…

इन शोज में नजर आ चुके मानव गोहिल

मानव गोहिल टीवी जगत के जाने माने एक्टर हैं। मानव साल 2000 से टीवी पर एक्टिव हैं। उन्होंने 'कहानी घर-घर की', 'कुसुम', और 'तेनाली रामा' जैसे लोकप्रिय शोज के साथ-साथ 'सी.आई.डी.' में काम किया है। इसके अलावा मानव ने गुजराती फिल्म 'सप्तपदी' और 'जलेबी रॉक्स' में अभिनय के अलावा थिएटर और कई विज्ञापनों के जरिए भी अपनी पहचान बनाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।