Dhurandhar 2 Singer Jasmine Sandlas feels Aditya Dhar Movie has hypnotised audiences 'धुरंधर' की सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म को लेकर किया रिएक्ट, कहा- इसने लोगों को हिप्नोटाइज किया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' की सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म को लेकर किया रिएक्ट, कहा- इसने लोगों को हिप्नोटाइज किया

सिंगर ने आगे कहा कि पूरी कास्ट, क्रू, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव और आदित्य धर के 'नेक इरादे' ही असली वजह हैं, जिसके चलते इस फिल्म को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। बता दें कि जैस्मीन ने इस फिल्म के गाने 'शरारत', 'मैं और तू' और 'जाइये सजना' गाए हैं।

Fri, 27 March 2026 02:14 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' की सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म को लेकर किया रिएक्ट, कहा- इसने लोगों को हिप्नोटाइज किया

'धुरंधर' पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी में कई बड़ी फिल्में उड़ गई हैं। इस फिल्म रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काट रही है। मूवी में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार लीड रोल में थे। फिल्म को बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स के शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। ऐसे में अब सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने 'धुरंधर' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं जैस्मीन ने क्या कहा?

इस फिल्म ने लोगों को किया हिप्नोटाइज

सबसे पहले बता दें कि जैस्मीन सैंडलस ने 'धुरंधर' के म्यूजिक एल्बम के कई गानों में अपनी आवाज दी है। ऐसे में अब जैस्मीन ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात की है। जैस्मिन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अब तक की सबसे अच्छी हिंदी फिल्म है। अब यह एक बहुत बड़ा स्टेटमेंट है लेकिन यह बहुत सही है मतलब और बताओ इतने सालों में ऐसी कौन सी फिल्म थी, धुरंधर या धुरंधर द रिवेंज से अलावा, जिसने सबको हिप्नोटाइज ही कर दिया, जिसने सारा सोशल मीडिया टेक ओवर किया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पर साउथ की ये 5 ये सस्पेंस- थ्रिलर फिल्में-सीरीज उड़ायेंगी गरदा

मेरी दुआ कुबूल हो गई

जैस्मिन ने आगे कहा, 'जिस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों में टिकट ही नहीं मिल रहे हैं! मैंने इतने सालों में ऐसा जबरदस्त क्रेज कभी नहीं देखा। मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं, मैं कितनी खुशकिस्मत हूं! मुझे लगता है कि मेरी दुआएं कुबूल हो गई हैं। हममें से बहुत से लोग इस बेहतरीन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से इतने ज्यादा जुड़े हुए हैं... कि लोग दुनिया भर में इसके संगीत और फिल्म को महसूस कर रहे हैं।'

इन गानों को दी आवाज

सिंगर ने आगे कहा कि पूरी कास्ट, क्रू, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव और आदित्य धर के 'नेक इरादे' ही असली वजह हैं, जिसके चलते इस फिल्म को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। बता दें कि जैस्मीन ने इस फिल्म के गाने 'शरारत', 'मैं और तू' और 'जाइये सजना' गाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' पर विकी कौशल ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे पहला पार्ट पसंद आया था लेकिन…

'धुरंधर' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।