मां दारू पीती थी, पिता दूसरी औरतों के साथ; सनोज मिश्रा ने गलत तरह से छुआ, कुंभ गर्ल मोनालिसा के गंभीर आरोप
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अब फिल्ममेकर सनोज मिश्रा के साथ अपने मां-बाप पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मां दारू पीकर पड़ी रहती थी और पिता दूसरी औरतों के साथ।

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी फैमिली और फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा भोसले बीते दिनों मुस्लिम एक्टर फरमान से शादी करके चर्चा में आई थीं। अब मोनालिसा ने मीडिया के सामने बयान दिया है कि उनके घरवालों को सिर्फ पैसे से मतलब है। वहीं सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बहाने उन्हें दस बार गलत तरीके से छुआ।
मां-बाप कर रहे दिखावा
मोनालिसा का वीडियो वायरल है जिसमें वह बोल रही हैं कि घरवाले दिखावा कर रहे हैं। मोनालिसा बोलती हैं, 'दिखा रहे हैं ना कि देखो हम ये कर रहे हैं, हम मर रहे हैं, सुसाइड कर रहे हैं, ये सब दिखावा है। सब झूठ है। उनको सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए, बच्चों से कुछ मतलब नहीं है। मेरी फैमिली जो बोल रही है ना... तब मेरी मम्मी कहां गई थी? बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा। जब किसी बच्चे को मां के साथ देखती थी ना तो रोती थी कि भगवान आज अगर मेरी मां मेरे साथ रहती तो मैं क्या कुछ नहीं करती। लेकिन मां तो ड्रिंक करना, पापा को तो दूसरी औरतों के साथ रहना। मेरे तीनों भाई-बहनों को सिर्फ और सिर्फ मैंने पाला है और कैसे पाला है, मैं ही जानती हूं।'
'सोने नहीं देता था सनोज मिश्रा'
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर भड़ास निकाली। बोलीं, 'वो जो सनोज मिश्रा है ना, वो तो मेरी फैमिली को डरा रहा है, धमका रहा है कि नहीं मेरी फिल्म दस करोड़ की है लेकिन सनोज मिश्रा की मूवी तीन लाख रुपये की भी नहीं है। सनोज मिश्रा पूरे-पूरे दिन मुझे सोने नहीं देता और चुपके से एक सीन निकालता है। मैंने ये एग्रीमेंट थोड़े ही किया था कि शादी नहीं करूंगी। मैंने इनकी फिल्म पूरी कर दी और ये अब चाहता है कि मोनालिसा और फरमान को मार दें तो अच्छा है।'
सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, 'वो सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने टच किया (गलत तरह से) सनोज मिश्रा ने और वहां मैंने फैमिली वालों को बोला कि सनोज ने मुझे टच किया तो मेरी फैमिली ने मेरा साथ नहीं दिया।' मोनालिसा रोते हुए बोलीं कि टच करने पर आपत्ति की तो सनोज ने कहा कि यह उनकी पहली मूवी है। मोनालिसा गुस्से में बोलीं, क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?
कौन हैं मोनालिसा
मोनालिसा भोसले कुंभ के दौरान अपने पिता के साथ प्रयागराज में मालाएं बेचने आई थीं। उनकी आकर्षक फीचर्स और आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा और वह कुंभ की वायरल गर्ल बन गईं। इसके बाद सनोज मिश्रा नाम के फिल्ममेकर ने मोनालिसा के साथ काम करने की बात कही और उन्हें अपने साथ ले गए। मोनालिसा ने कुछ वक्त पहले फरमान नाम के मुस्लिम लड़के से शादी की है। इसके बाद वह फिर से लाइमलाइट में आ गईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन