Monalisa Bhosle husband farman khan told she propsed her for marriage know he does how they met love story कौन हैं मोनालिसा से मंदिर में शादी करने वाले फरमान खान? सुनाई लव स्टोरी, बोले- इसने ही प्रपोज किया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं मोनालिसा से मंदिर में शादी करने वाले फरमान खान? सुनाई लव स्टोरी, बोले- इसने ही प्रपोज किया

कुंभगर्ल मोनालिसा भोसले अपने घरवालों की मर्जी खिलाफ फरमान खान से शादी कर चुकी हैं। अब उनके पति ने बताया कि वह मना कर रहे थे लेकिन मोनालिसा ने शादी के लिए प्रपोज किया। यह भी बताया कि वे कैसे मिले।

Thu, 12 March 2026 01:14 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं मोनालिसा से मंदिर में शादी करने वाले फरमान खान? सुनाई लव स्टोरी, बोले- इसने ही प्रपोज किया

महाकुंभ के वक्त सुर्खियों में आईं मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी कर ली है। दोनों के रिश्ते पर बवाल मचा हुआ है, वजह फरमान का दूसरे धर्म का होना है। मोनालिसा के घरवाले राजी नहीं हैं। अब मोनालिसा का मीडिया से बातचीत का वीडियो वायरल है। इसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी सुनाई है। फरमान ने बताया है कि वह क्या करते हैं और मोनालिसा से कैसे मुलाकात हुई।

बताया क्यों की केरल में शादी

मोनालिसा और फरमान के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हैं। इनमें वह मीडिया से बात कर रहे हैं। एक क्लिप में फरमान बोल रहे हैं, 'यहां पर हम घूमने के लिए आए हैं। हमें ये मंदिर अच्छा लगा। केरल के लोग अच्छे हैं। इसलिए हमने फैसला लिया कि हम यहां पर शादी करेंगे।' फहमान से पूछा गया कि क्या दिक्कतें आ रही हैं? इस पर वह बोले, ‘अभी देखेंगे, कोशिश करेंगे कि केरल में ही रहें क्योंकि केरल बहुत अच्छा है। पिताजी थोड़े खिलाफ थे शादी के इसलिए हम लोगों ने इस मंदिर में शादी कर ली। मुझे लगा कि केरल अच्छा है, लोग अच्छे हैं मंदिर अच्छा है इसलिए केरल में शादी की।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचाई शादी, पति संग पहुंचीं मंदिर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोनालिसा के निर्देशक के खिलाफ रेप का केस लिया वापस; ‘अगर मैं सुसाइड करती हूं...’

कैसे हुआ फरमान से प्यार

मोनालिसा से पूछा गया कि वह फरमान को कबसे जानती हैं तो बोलीं, 'यह छह महीने का प्यार है।' फरमान बोले, 'लेकिन छह साल हमारे लिए साठ साल के बराबर हैं।' फरमान से पूछा गया कि क्या करते हैं? बोले, मैं भी एक्टर हूं, इसी फील्ड में हूं। हम लोग एक फिल्म में साथ में एक्टिंग कर रहे थे। उसी समय हम लोगों ने बातचीत शुरू की। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने शुरू में मना किया लेकिन मोनालिसा कि नहीं शादी करनी है, अच्छा लग रहा है साथ में। फिर बाद में मैंने कहा, ठीक है। प्यार हुआ बाद में, गहरा प्यार हुआ। तय किया कि हमें शादी करनी है। मोनालिसा बोलीं, 'मेरी फैमिली दूसरी जगह शादी करना चाहती थीं। मुझे वो अच्छा नहीं लगा। अभी मैं खुश हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शबाना आजमी को आइटम नंबर्स से आपत्ति, बोलीं- नाभि, सीना दिखाते हैं डायरेक्टर

पुलिस प्रोटेक्शन में की शादी

मोनालिसा भोसले मध्यप्रदेश से हैं। कुंभ के दौरान वह अपने पिता के साथ मालाएं और बीड्स बेचने प्रयागराज महाकुंभ पहुंची थीं। वहां से उनके वीडियोज वायरल हुए और वह कुंभ वायरल गर्ल बन गईं। इसके बाद कुछ एल्बम्स वगैरह में ऐक्टिंग के ऑफर्स मिले। मोनालिसा छोटे-मोटे एक्टिंग प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के नयनार मंदिर में फरमान से पुलिस प्रोटेक्शन के बीच शादी की क्योंकि उनके घरवाले राजी नहीं थे। फरमान यूपी से हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।