kumbh girl Monalisa clarified she insisted farman khan for marriage there is no love jihad or hindu muslim conversion मोनालिसा बोलीं, बुआ के बेटे से शादी करवा रहे थे घरवाले; लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर दिया जवाब, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मोनालिसा बोलीं, बुआ के बेटे से शादी करवा रहे थे घरवाले; लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर दिया जवाब

कुंभ गर्ल मोनालिसा ने अब मीडिया के सामने आकर अपनी और फरमान की शादी पर बात की। उन्होंने बताया कि घरवाले बुआ के लड़के से शादी करवा रहे थे। मोनालिसा यह भी बोलीं कि फरमान से शादी की जिद उन्होंने की थी।

Thu, 12 March 2026 02:45 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
मोनालिसा बोलीं, बुआ के बेटे से शादी करवा रहे थे घरवाले; लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर दिया जवाब

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की दूसरे धर्म में शादी चर्चा में है। अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए हैं। मोनालिसा ने बताया कि फरमान शादी नहीं करना चाहता था, उन्होंने जबरदस्ती की थी। वहीं फरमान बोले कि ये कोई लव जिहाद नहीं उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की है। यह भी बताया कि दोनों में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला।

बुआ के लड़के से की जा रही थी शादी

मीडिया से बातचीत में मोनालिसा बोलीं, हमारी जो शादी हुई है वो हिंदू रीति-रिवाज में शादी हुई है। वैसे तो ये मेरे से शादी नहीं करना चाहता था लेकिन मैंने खुद ही इनसे जबरदस्ती से शादी की। मेरे मम्मी-पापा दूसरे से जबरदस्ती शादी करवाना चाहते थे। मुझे वो लड़का पसंद नहीं था। वो बुआ का लड़का था। बुआ के लड़के से मैं शादी करूंगी तो वो मेरा भाई लगा। इनसे मैंने सोचा कि मैं शादी करूंगी। पापा साथ में ही आए थे मेरे। अभी भी यहीं हैं मेरे पापा लेकिन शादी अटेंड नहीं की। उनको शादी के बारे में पता है। वह मेरे साथ ही आए थे लेकिन अभी नाराज हैं। कल मिले भी थे।

नहीं है लव जिहाद, कन्वर्ट नहीं हुए

फरमान बोले, 'बाद में मनाने की कोशिश करेंगे। सब लव जिहाद बोल रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है। हम आर्टिस्ट हैं, हमारे लिए सब धर्म एक ही हैं।' मोनालिसा बोलीं, मैं सभी धर्मों को एक ही मानती हूं। ' इस पर फरमान बोले, 'मोनालिसा हिंदू हैं और मैं आज भी मुस्लिम हूं। हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदलता है ना कोई कन्वर्ट हुआ है। मैं भी एक्टर हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचाई शादी, पति संग पहुंचीं मंदिर

हिंदू रीति-रिवाज से शादी

फरमान ने बताया, 'अभी मैं मलयालम इंडस्ट्री में काम करता हूं, हिंदी और तमिल में भी थोड़ा-थोड़ा करता हूं। मलयालम में नई फिल्म आने वाली है। सर ऐसा नहीं है, मैंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। मैं मोनालिसा से प्यार करता हूं, उसकी खुशी चाहता हूं, उसके हिसाब से ही शादी की है। प्यार में जरूरी नहीं है कि मैं हिंदू बन जाऊं या मोनालिसा मुसलमान बन जाए।'फरमान ने बताया कि वह बागपत, उत्तर प्रदेश से हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं मोनालिसा से मंदिर में शादी करने वाले फरमान खान? बताई लव स्टोरी

बालिग होने के सबूत दिखाए

फरमान ने मोनालिसा का आधार कार्ड भी दिखाया और बोले कि वह बालिग हैं। यह भी बताया कि सरकार और पुलिस ने उनकी काफी मदद की। उनके डॉक्यूमेंट्स में भी मोनालिसा ही नाम है। फरमान ने बताया कि मोनालिसा के बर्थ सर्टिफिकेट के हिसाब से वह 2008 में पैदा हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।