महिला ने महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के निर्देशक सनोज के खिलाफ रेप का केस लिया वापस; 'अगर मैं सुसाइड करती हूं तो...'
- एक महिला ने दवा किया था कि वह सनोज मिश्रा के साजिश का हिस्सा बन गई है। वहीं, अब इस उसी महिला ने खुद के लगाए आरोपों को झूठा बताया और उसने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही उसने कहा कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। कुछ दिनों जहां सनोज महाकुंभा की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर खबरों में आए थे। वहीं, बीते दिनों उन्हें बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक महिला ने दवा किया था कि वह सनोज मिश्रा के "साजिश" का हिस्सा बन गई है। वहीं, अब इस उसी महिला ने खुद के लगाए आरोपों को झूठा बताया और उसने अपनी शिकायत वापस ले ली है।
दबाव में आकर किया झूठा केस
झूठा आरोप लगाने वाली महिला ने सनोज मिश्रा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने खुलकर अपनी बात रखी है। वीडियो में महिला कहती है, 'मैं सनोज मिश्रा के साथ 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' में काम कर रही थी। मैं इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर हूं। फिल्म की शूटिंग के बाद लोगों ने मुझे भड़काना शुरू कर दिया। उसी दौरान मोनालिसा (महाकुंभ फेम) फिल्म में आईं और सनोज मिश्रा के साथ वायरल हो गईं। उस दौरान लोगों ने मुझे फर्जी तस्वीरें भेजीं और मुझे खूब भड़काया।'
मेरी मौते के जिम्मेदार होंगे ये लोग
महिला ने आगे कहा, 'उन्होंने ऐसी स्थिति पैदा की और मुझे मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि गुस्से में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बाद में जब मुझे सच्चाई पता चली तो मुझे बहुत बुरा लगा। फिर जब मैंने एक एफीडेविट देकर अपना केस वापस लेने के लिए कोर्ट गई तो लोगों ने मुझे धमकाया और डराया। उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें जेल भेज दूंगा। अगर मुझे कुछ होता है या मैं सुसाइड करती हूं तो इसका जिम्मेदार सिर्फ फिल्म निर्माता वसीम रिजवी होंगे।' इसके साथ ही महिल ने चार अन्य लोगों के नाम भी इस वीडियो में लिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन