शादी से पहले ही वायरल हुआ कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग कार्ड, 'आफ्टर पार्टी' का रिवील हो गया प्लान
कृतिका कामरा और फेमस क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर काफी वक्त से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस भी दोनों को साथ देखने के लिए काफी बेताब हैं। ऐसे में अब गौरव और कृतिका का 'आफ्टर पार्टी' वेडिंग कार्ड सुर्खियों में बना हुआ है।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद और एक फेमस कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कृतिका कामरा और फेमस क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की। दोनों काफी वक्त से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस भी दोनों को साथ देखने के लिए काफी बेताब हैं। ऐसे में अब गौरव और कृतिका का 'आफ्टर पार्टी' वेडिंग कार्ड सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह है इस कार्ड का जरा सा हटकर होना। इस कार्ड में उन्होंने बताया कि शादी के बाद ट्रेडिशनल रिसेप्शन की जगह उन्होंने क्या पालन कर रखा है।
इस तारीख को होने जा रही है शादी
'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा और फेमस होस्ट गौरव खन्ना के घर शादी के फंक्शन कल यानी 11 मार्च और 12 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले हैं। ये दोनों ग्रैंड या लैविश सेरेमनी के बजाय, प्राइवेट और सादगी से शादी करेंगे। इस शादी में खास दोस्तों और करीबियों ही शामिल होंगे।

शादी से पहले वायरल हुआ 'आफ्टर पार्टी' का कार्ड
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी से पहले ही कपल की 'आफ्टर पार्टी' का कार्ड वायरल हो गया है, जिससे यह साफ है कि वे अपने करीबियों के साथ ही इस पार्टी का जश्न मनाने वाले हैं। ये शादी मुंबई में होगी। बता दें कि इस 'आफ्टर पार्टी' इन्विटेशन कार्ड में 12 मार्च को एक आरामदायक, बिना हड़बड़ी वाली आफ्टर-पार्टी की प्लानिंग की गई है।
कार्ड में लिखा है खास मैसेज
इस कार्ड में 'द पार्टी, आफ्टर' लिखते हुए कहा गया है, 'हम अपनी शादी की खुशियों को आप लोगों के साथ सुकून से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइए और जितनी देर रात तक रुक सकें रुकिए।' ये आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी। बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन