Kiara Advani emotional post for father in law after Sidharth Malhotra father died कियारा आडवाणी ने ससुर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट- आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सबमें…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कियारा आडवाणी ने ससुर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट- आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सबमें…

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। ऐसे में कियारा आडवाणी ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया। सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट की और इमोशनल नोट लिखा।

Wed, 18 Feb 2026 10:51 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
कियारा आडवाणी ने ससुर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट- आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सबमें…

कियारा आडवाणी ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। मंगलवार के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके साथ फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। वहीं बुधवार के दिन कियारा आडवाणी ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया है।

कियारा आडवाणी ने क्या लिखा?

कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की फोटो पोस्ट की है जिसमें सिद्धार्थ, उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, ‘शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। आपकी बातें समझदारी भरी थीं और आपका प्यार सच्चा था। आपने हम सबको हमेशा संभाला।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आप नींद में छोड़कर चले गए…सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन

‘परिवार आपके लिए सबसे जरूरी था’ - कियारा

कियारा ने आगे लिखा, ‘आप हमेशा प्यार से मिले। दिल से दिया। परिवार आपके लिए सबसे जरूरी था। जब भी जरूरत पड़ी, आप हर बार साथ खड़े रहे। ध्यान से सुना, छोटी-छोटी बातें याद रखीं, और बिना किसी उम्मीद के सबके लिए करते रहे। आपकी बातें, आपकी हंसी, आपका हौसला और आपका अच्छा दिल — ये सब हमेशा याद रहेगा।’

‘आप याद आएंगे’ - कियारा

कियारा ने लिखा, 'आप अपने पीछे प्यार, सच्चाई और अच्छे संस्कार छोड़ गए हैं। ये आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सबमें हमेशा जिंदा रहेंगे। आप शांति से आराम कीजिए। आप हमेशा याद आएंगे, हमेशा दिल में रहेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता को खोकर इमोशनल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- आपका नाम और वैल्यू आगे…

दिल्ली में हैं कियारा और सिद्धार्थ

सिद्धार्थ के पिता का निधन पांच दिन पहले हुआ था। हालांकि, सिद्धार्थ और कियारा अब भी अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही हैं। सूत्र ने बताया कि पिता ​​के जाने के बाद से ही सिद्धार्थ बहुत दुखी हैं। वह अपने पिता को अपना हीरो मानते थे और उनके बहुत करीब थे। पिता से ही उन्हें ताकत मिलती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: अब कैसी है सलीम खान की तबीयत, डॉक्टर के स्टेटमेंट का इंतजार

सिद्धार्थ ने पिता के लिए क्या लिखा था?

सिद्धार्थ ने पिता को याद करते हुए लिखा था, आज आप नींद में हमें छोड़कर चले गए। आपके जाने से खालीपन महसूस हो रहा है। मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।