Sidharth Malhotra Emotional Post After Father Death Says Will Take Your Name And Values Forward पिता को खोकर इमोशनल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- आपका नाम और वैल्यू आगे लेकर जाऊंगा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पिता को खोकर इमोशनल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- आपका नाम और वैल्यू आगे लेकर जाऊंगा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। एक्टर ने पिता की कुछ यादें शेयर की हैं और उन्होंने जो मैसेज लिखा है वो पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

Tue, 17 Feb 2026 10:02 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
पिता को खोकर इमोशनल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- आपका नाम और वैल्यू आगे लेकर जाऊंगा

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। सिद्धार्थ ने खुद भी अब इस खबर को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पति को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने अपने पिता के साथ कुछ मेमरी शेयर की हैं फोटोज के जरिए और साथ ही एक इमोशनल पोस्ट रखा है। उन्होंने अपने पापा को ट्रिब्यूट दिया है।

सिद्धार्थ का इमोशनल पोस्ट

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वह ऐसे मूल्यों पर जिए थे जो कभी नहीं झुकते थे। कठोरता के बिना अनुशासन था। अहंकार के बिना शक्ति। जीवन की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिविटी थी यहां तक ​​कि जब जीवन ने उनकी हद से ज्यादा परीक्षा ली। एक कमांडिंग मर्चेंट नेवी से शांति और ताकत के साथ लड़ाई लड़ने तक, उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। यहां तक कि जब स्ट्रोक से वह व्हीलचेयर पर आए, उनकी हिम्मत खड़ी रही।'

आपकी ताकत ने हमेशा मुझे गाइड किया

एक्टर ने आगे लिखा, 'पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है। आपकी ताकत ने हमेशा मुझे गाइड किया है। आपकी पॉजिटिविटी ने हमेशा हमारे परिवार को साथ रखा है। आप हम सबको शांति से नींद में ही छोड़कर चले गए, लेकिन आपका स्पेस हमेशा खाली रहेगा।'

आपका नाम आगे लेकर जाऊंगा

आखिर में सिद्धार्थ ने लिखा, ‘आज मैं जो हूं वो आपकी वजह से हूं और आपका नाम और आपकी वैल्यू मैं हमेशा अपने साथ आगे लेकर जाऊंगा। लव यू डैड।’

पैरेंट्स से दूर मुंबई में रहने पर सिद्धार्थ ने जताया था अफसोस

सिद्धार्थ ने कुछ समय पहले पिता की खराब तबीयत को लेकर बात की थी और कहा था कि कभी-कभी उन्हें अफसोस होतै है कि काम की वजह से उन्हें मुंबई रहना पड़ता है। पैरेंट्स की बढ़ती उम्र को लेकर उन्हें चिंता रहती थी।

मर्चेंट नेवी कप्तान थे सिद्धार्थ के पिता

सिद्धार्थ के पिता सुनील, पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन थे। सिद्धार्थ ने कई बार कहा है कि उनकी लाइफ में जो डिसिप्लिन और इंसानियत है वो उनके पैरेंट्स की परवरिश से ही आया है। उनकी वैल्यूस की वजह से वह जमीन से जुड़े रहते हैं।

दिल्ली में ही हैं एक्टर

सिद्धार्थ के लिए यह काफी पर्सनल और बड़ा नुकसान है। वह ऐसे मुश्किल समय में अपनी मां और परिवार के साथ दिल्ली में ही हैं और उनकी ताकत बन रहे हैं।

वैसे बता दें कि सिद्धार्थ के साथ-साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी अपने ससुर जी के करीब थीं। वह उनको लेकर फादर्स डे या उनके बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट करती रहती थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।