sidharth malhotra father sunil malhotra passey away in delhi, kiara advani reaching delhi आप नींद में छोड़कर चले गए…सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, कियारा अडवानी संग दिल्ली पहुंचे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आप नींद में छोड़कर चले गए…सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, कियारा अडवानी संग दिल्ली पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। खबर मिलते ही सिद्धार्थ पत्नी कियारा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tue, 17 Feb 2026 10:07 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आप नींद में छोड़कर चले गए…सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, कियारा अडवानी संग दिल्ली पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। खबर मिलते ही सिद्धार्थ पत्नी कियारा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल वक्त में सिद्धार्थ अपने परिवार का सहारा बनने और दुख में एक साथ खड़े होने के लिए कुछ समय दिल्ली में ही रहेंगे। एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है। इस पोस्ट में सुनील मल्होत्रा की कई सारी तस्वीरें हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन

सिद्धार्थ ने पिता के नाम पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ईमानदार, सच्चा और कल्चर से जुड़ा इंसान बताया। एक्टर ने बताया कि उनके पिता एक मर्चेंट नेवी कैप्टेन थे जिन्होंने बीमारी को साहस से डील किया। उन्होंने कभी समझौता नजीन किया। कभी अपनी ग्रेस नहीं खोई। जब स्ट्रोक ने उन्हें तोड़ दिया था और वो व्हील चेयर पर थे, उनकी हिम्मत उनके साथ थी। एक्टर ने लिखा कि उनके पिता की ईमानदारी उन्हें विरासत में मिली है। जो उन्हें हर दिन रास्ता दिखाती है। एक्टर ने बताया कि आज आप नींद में हमें छोड़कर चले गए। आपके जाने से खालीपन महसूस हो रहा है। मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं। सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर करण जौहर रकुलप्रीत, महीप कपूर, अर्जुन कपूर ने दुख जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजीव कुमार की डेथ के दिन उन्हीं के घर मौजूद था ये एक्टर, मृत शरीर को देखा था

पिता के करीब थे सिद्धार्थ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ पिता के निधन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनका पिता के साथ खास बॉन्ड था। एक्टर अक्सर अपने पिता की तारीफ करते थे, उन्हें अपना हीरो बताते थे। पिता से ही उन्हें ताकत मिलती थी। यहां तक कि बेटे की शादी में सुनील मल्होत्रा व्हील चेयर पर मुंबई पहुंचे थे। बहू कियारा के साथ समय एन्जॉय किया था। लेकिन अब सुनील मल्होत्रा नहीं रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमरीश पुरी को फिल्म की शूटिंग में लगी इस चोट से हो गई थी गंभीर बीमारी

स्ट्रोक के बाद बदल गई थी जिंदगी

सिद्धार्थ के पोस्ट के मुताबिक उन्हें स्ट्रोक आया था जिसमे बाद वो व्हील चेयर पा आ गए। कभी इंडियन नेवी के कैप्टेन रहे सुनील मल्होत्रा के लिए व्हील चेयर पर आना मुश्किल था। लेकिन उन्होंने साहस और हिम्मत से बीमारी के बाद भी जिंदगी जी और बिना किसी को परेशान किए नींद में ही दुनिया को छोड़ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।