Salim Khan Health Updates : सलीम खान से मिलने पहुंचे बेटे सलमान खान
Salim Khan Health Live Updates: सलीम खान अभी भी मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स हेल्थ बुलेटिन जारी कर जल्द बताएंगे कि सलीम खान की तबीयत अभी कैसी है।

Salim Khan Live Updates: मशहूर फिल्म लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स बुलेटिन जारी कर दिया है और बताया कि सलीम खान की तबीयत बेहतर है। कल तक उनका वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा।
अभी तक मिली जानकारी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान आईसीयू में हैं। डॉ. जलील पारकर ने बताया कि मंगलवार के दिन सलीम खान की सर्जरी हुई थी और अभी उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें, अभी तक सलीम खान के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
LIVE UPDATES
11.00 PM- Salim Khan Health Update LIVE : सलीम खान से मिलने पहुंचे सलमान खान
सलमान खान पिता सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर पिता को लेकर परेशानी साफ दिख रही है।
10.00 PM- Salim Khan Health Update LIVE : रमेश तौरानी पहुंचे मिलने
रमेश तौरानी भी सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। वह सलीम खान के काफी करीब हैं।
9.00 PM - Salim Khan Health Update LIVE : सुभाष घई ने की सलीम के लिए प्रार्थना
फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपने दोस्त सलीम खान को लेकर एएनआई से बात करते हुए कहा, सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं, आज से नहीं 30-40 साल से। सलमान को बाद में आया जिसने मेरी पिक्चर में काम किया। सबसे पहले सलीम थे जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि उनकी सेहत जल्द से अच्छी हो जाए और उनकी दीर्घायु हो क्योंकि वह अच्छे इंसान हैं।
8.00 PM - Salim Khan Health Update LIVE: अरबाज खान की पत्नी शूरा खान भी ससुर जी का हाल-चाल लेने पहुंचीं।
शूरा खान अपनी बहू की जिम्मेदारी पूरी निभा रही हैं। वह मंगलवार को भी अस्पताल आई थीं सलीम खान से मिलने और बुधवार को भी वह आई हैं।
7.00 PM - Salim Khan Health Update LIVE: अयान अग्निहोत्री और अरहान खान भी पहुंचे अस्पताल
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री और भतीजे अरहान खान भी अस्पताल में सलीम खान को देखने पहुंचे।
6.00 PM - Salim Khan Health Update LIVE: रितेश देशमुख भी पहुंचे अस्पताल
रितेश देशमुख भी सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे। रितेश, खान परिवार के काफी करीब हैं।
5.30 PM - Salim Khan Health Update LIVE: संगीता बिजलानी भी सलीम खान को देखने पहुंचीं।
सलमान खान की क्लोज फ्रेंड संगीता बिजलानी भी अस्पताल पहुंची हैं। उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।
5.00 PM - Salim Khan Health Update LIVE : राहुल रॉय भी सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।
राहुल रॉय भी सलीम खान का हेल्थ अपडेट लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
14:15 PM - Salim Khan Health Update LIVE: हॉस्पिटल के बाहर दिखीं सलमा खान
सलमान खान की मां और सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।
13:50 PM - Salim Khan Health Update LIVE: अस्पताल पहुंची शूरा
सलीम खान की बहू और अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान, सलीम खान की सेहत का हालचाल जानने के लिए अस्पताल जाते दिखीं।
13:25 PM - Salim Khan Health Update LIVE: युसूफ पठान का पोस्ट
इंडियन क्रिकेटर यूसुफ पठान ने X पर शेयर किया, ‘सलीम खान साहब के जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत और अच्छी सेहत मिले, ऐसी दुआ करता हूं। मेरी दुआएं सलमान खान और पूरे परिवार के साथ हैं।’
13:10 PM - Salim Khan Health Update LIVE: डॉक्टर ने कहा- ब्लड प्रेशर बढ़ गया था
लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने कहा, ‘उन्हें उनके फैमिली फिजिशियन डॉ. संदीप चोपड़ा कल हॉस्पिटल लेकर आए थे। जांच करने के बाद हमें लगा कि इन्हें आईसीयू में भर्ती करना चाहिए है इसलिए हमने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया। उस समय उन्हें झटके आ रहे थे और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था, जिसका हमने इलाज किया। फिर कुछ जरूरी जांचें करने के लिए हमने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। वेंटिलेटर एहतियातन लगाया गया था ताकि उनकी हालत बिगड़े न। आज एक छोटा-सा प्रोसीजर भी किया गया है।’
13:00 PM - Salim Khan Health Update LIVE: डॉक्टर का बयान
डॉक्टर ने बताया कि सलीम खान की तबीयत पहले से बेहतर है। उन्हें वेंटिलेटर पर इसलिए रखा गया था क्योंकि सर्जरी करनी थी। उनकी रिकवरी देख लग रहा है कि कल तक उनका वेंटिलेटर हट जाएगा।
12:50 PM - Salim Khan Health Update LIVE: सलीम खान से मिलने पहुंची मलाइका
मलाइका अरोड़ा, सलीम खान से मिलने पहुंची हैं।
12:20 PM - Salim Khan Health Update LIVE: हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए जावेद अख्तर
अभी तक डॉक्टर्स ने सलीम खान के हेल्थ का कोई अपडेट जारी नहीं किया है। इसी बीच जावेद अख्तर अपने दोस्त से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। बता दें, जावेद अख्तर मंगलवार के दिन भी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए थे।
11:10 AM - Salim Khan Health Update LIVE: हॉस्पिटल पहुंचे परिवार वाले
हेल्थ बुलेटिन के जारी होने से पहले अरबाज अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ फिर से हॉस्पिटल पहुंचे हैं।
10:50 AM - Salim Khan Health Update LIVE: किस चीज की हुई सर्जरी?
डॉक्टरों ने कन्फर्म किया है कि ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी सर्जरी हुई है। उनकी हालत क्रिटिकल होने के बावजूद स्टेबल है।
10:15 AM - Salim Khan Health Update LIVE: सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने मांगी दुआ
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है।
10:00 AM - Salim Khan Health Update LIVE: सलमान खान के पिता को क्या हुआ है?
डॉक्टरों के एक बयान से पता चला कि सलीम खान को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्रकार विक्की लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान के दिमाग में ब्लड क्लॉट था जिसकी वजह से उन्हें अचानक अस्पताल लाया गया था। बता दें, अभी तक परिवार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
9:30 AM - Salim Khan Health Update LIVE: कौन-कौन मिलने पहुंचा?
खबर मिलते ही सलमान, अरबाज, सोहैल, अलवीरा, अर्पिता, अरहान, आयुष शर्मा, हेलेन, अलीजेह अग्निहोत्री और सलमा उनसे मिलने पहुंचे थे। इनके अलावा जावेद अख्तर, संजय दत्त और जीशान सिद्दीकी भी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए।
9:20 AM - Salim Khan Health Update LIVE: किन डॉक्टर्स ने किया उनका इलाज?
उनका इलाज डॉ. जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है। टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन और न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे शामिल हैं।
9:15 AM - Salim Khan Health Update LIVE: कब भर्ती कराया गया था?
17 फरवरी, सुबह 8:30 बजे सलीम खान के फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा उन्हें लीलावती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन