धुरंधर देखने के बाद इस एक्टर से इम्प्रेस हो गए KGF डायरेक्टर, जूनियर NTR के साथ दे दिया रोल Exclusive
आदित्य धर की फिल्म शिरानी बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर बिमल ओबेरॉय ने हमारे साथ खास बातचीत में KGF डायरेक्टर की फिल्म मिलने की बात कही है। एक्टर ने बताया कि कैसे धुरंधर देखने के बाद डायरेक्टर प्रशांत नील ने उन्हें अपनी फिल्म में रोल ऑफर कर दिया।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की आंधी ने बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला दिए हैं। फिल्म की जबरदस्त कहानी के साथ एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। साथ ही सपोर्टिंग रोल में नजर आए एक्टर्स ने अपने काम से छाप छोड़ दी है। फिल्म में एक ऐसा ही सपोर्टिंग किरदार है जिसकी खूब तारीफ हो रही है। वो किरदार है शिरानी बलोच जिसे एक्टर बिमल ओबेरॉय ने निभाया है। धुरंधर के दोनों पार्ट्स में बिमल ओबेरॉय की शानदार एक्टिंग देखी जा सकती है। लाइव हिंदुस्तान के साथ खास बातचीत में एक्टर बिमल ओबेरॉय ने फिल्म में अपनी कास्टिंग और एक खास डायरेक्टर की फिल्म मिलने के बारे में बात की है।
धुरंधर से छोड़ी छाप
धुरंधर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा के साथ दोस्ती निभाने वाले शिरानी बलोच का किरदार मशहूर हो गया है। उनके डायलॉग, लुक और अंदाज की तारीफ हो रही है। ये किरदार बिमल ओबेरॉय ने निभाया था। एक्टर ने हमारे साथ बातचीत में बताया कि धुरंधर की वजह से उन्हें KGF बनाने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म मिल गई है।
KGF के डायरेक्टर ने दी फिल्म
हमारे साथ बातचीत में बिमल ओबेरॉय ने कहा, “सबसे बढ़िया कॉम्प्लीमेंट होता है कि आपके पास कोई काम लेकर आ जाए। एक डायरेक्टर हैं जिनका नाम है मिस्टर प्रशांत नील, जिन्होंने KGF, KGF 2 और सालार बनाई है। उनकी टीम ने मुझसे कांटेक्ट किया और मेरी प्रशांत जी के साथ मेरी बातचीत हुई। वो एक फिल्म बना रहे हैं ड्रैगन, जूनियर एनटीआर जी के साथ। उन्होंने मुझे फोन किया। वो बहुत खुश थे, बहुत एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा 'बिमल मैं ये कैरेक्टर ढूंढ रहा था, जैसे ही मैंने धुरंधर में आपको देखा मुझे लगा कि ये वो पार्ट कर सकता है'। फिर मैं उन्हें हैदराबाद जा कर मिला। लुक टेस्ट वगैरह किया। अभी पिछले महीने हमने उसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।”
वरुण धवन के साथ आएंगे नजर
आगे बिमल ओबेरॉय ने बताया कि आने वाले दिनों में वो डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा बिमल एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट डेनियल पर भी काम कर रहे हैं। ये कैनेडियन प्रोडक्शन फिल्म है। इस फिल्म में मीना मसूद लीड रोल में हैं जिन्होंने अलादीन में काम किया था। फिल्म इस साल रिलीज हो रही है। बिमल ने अपने फेवरेट डायरेक्टर्स संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, अनुराग बासु, मणि रत्नम, मेघना गुलज़ार, फरहान अख्तर के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन