हमें एक्टर बने रहना चाहिए…अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के केस पर दिया रिएक्शन, बोले-प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहिए
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल में राजपाल यादव के केस के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि उन्होंने एक्टर को फिल्म प्रोड्यूस नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि हम एक्टर हैं और हमें वहीं बने रहना चाहिए। आगे राजपाल यादव के काम की तारीफ की।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और राजपाल यादव एक साथ फिल्म भूत बंगला में नज़र आने वाले हैं। इससे पहले जोड़ी ने कई शानदार फिल्में दी हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा पसंद की गई है। ऑफस्क्रीन भी दोनों के बीच अच्छा बांड है। अब अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के चेक बाउंस केस पर रिएक्शन दिया है। अक्षय ने बताया कि उन्होंने राजपाल को फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए मना किया था। साथ ही ये भी बताया कि राजपाल पैसा कमाने के लिए कभी भी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे।
फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए किया था मना
अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के लोन और चेक बाउंस केस पर कहा कि असरानी साहब ने कहा था कि फिल्म कभी प्रोड्यूस मत करना। अक्षय ने कहा कि मैंने उन्हें फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए मना किया था। उन्होंने कहा, हम एक्टर्स हैं, प्रोड्यूसर को पता है कि फिल्म कैसे प्रोड्यूस करनी है। तो आपको प्रोड्यूसर बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप तब प्रोड्यूसर बनो जब आपको ट्रिक पता हो। अगर एक्टर हो तो एक्टर ही बने रहना चाहिए।

राजपाल यादव की तारीफ
आगे अक्षय ने राजपाल यादव के केस के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि पैसा बनाने के लिए वो कोई शॉर्टकट अपनाएंगे। और उन्हें उम्मीद है कि वो उस स्थिति से बाहर आ गए हैं। आगे अक्षय ने राजपाल की तारीफ करते हुए कहा कि लोग अपना 100% देते हैं तो वो 120-140% देते हैं। उन्हें साथ काम करने में मजा आता है। हमारे बीच की बंटर नेचुरली आती है कि कई बार लाइन लिखी भी नहीं होती स्क्रिप्ट में।
भूत बंगला में दिखेगी जोड़ी
बता दें, अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। साल 2004 में इन्हें पहली बार फिल्म मुझसे शादी करोगी में देखा गया था। तब से लेकर अभी तक दोनों के बीच की जोड़ी जबरदस्त लगी है। आने वाले दिनों में ये जोड़ी फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाली है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय लीड में हैं, तब्बू और वामिका गब्बी जैसी एक्ट्रेस हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन