shahrukh khan tv serial imdb rating see here, this was the most popular शाहरुख खान के इन 7 टीवी सीरियल को IMDb पर मिली है चौंकाने वाली रेटिंग, एक था सबसे पॉपुलर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनशाहरुख खान के इन 7 टीवी सीरियल को IMDb पर मिली है चौंकाने वाली रेटिंग, एक था सबसे पॉपुलर

शाहरुख खान के इन 7 टीवी सीरियल को IMDb पर मिली है चौंकाने वाली रेटिंग, एक था सबसे पॉपुलर

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक जमाने में टीवी सीरियल से भी अपनी ऑडियंस के बीच राज किया है। लेट 80 और 90 के दशक की शुरुआत में शाहरुख टीवी की दुनिया के किंग थे। एक्टर के इन सीरियल की IMDb रेटिंग आपको हैरान कर देगी। 

Usha ShrivasSat, 28 March 2026 04:38 PM
1/8

शाहरुख खान के सीरियल को मिली इतनी रेटिंग

शाहरूख खान के टीवी के इन सीरियल की मिली है IMDB पर इतनी रेटिंग। जानिए

2/8

फौजी

शाहरुख खान के टीवी करियर का सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल फौजी रहा है। इसकी शुरुआत 1989 में हुई थी और 1992 इस शो ने ऑडियंस को एंटरटेन किया। इस सीरियल को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली हुई है।

3/8

उम्मीद

1989 में एक सीरियल आया था उम्मीद। इस सीरियल में शाहरुख खान किरदार बेहद खास था। उन्होंने एक बैंकर का किरदार निभाया था को आज की वेब सीरीज पंचायत के जीतू भैया जैसा था। इस सीरियल में शाहरुख गांववालों की समस्याओं का समाधान करते हैं। सीरियल को IMDB पर 6।4 की रेटिंग मिली हुई है।

4/8

दूसरा केवल

1989 में आया सीरियल दूसरा केवल की कहानी शाहरुख के किरदार पर बेस्ड है जो गांव से शहर में काम करने आता है। इस सीरियल को IMDb पर 6।3 की रेटिंग मिली हुई है।

5/8

दिल दरिया

1988 में आया शाहरुख का ये सीरियल बहुत पसंद किया गया था। इस सीरियल में पंजाब के दो परिवारों को दिखाया गया था जिनका जीवन विभाजन के बाद बदल गया। इस सीरियल को IMDb पर 6।3 की रेटिंग मिली हुई है।

6/8

सर्कस

शाहरुख खान का सीरियल सर्कस खूब पॉपुलर हुआ था। इस सीरियल में शाहरुख ने एक स्ट्रगल करने वाले एक्टर का किरदार निभाया था। IMDb पर इस सीरियल को 7।8 की रेटिंग मिली हुई है।

7/8

वागले की दुनिया

1988 में आया सीरियल वागले की दुनिया के एक एपिसोड में शाहरुख खान नर आए थे। इस सीरियल को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली हुई है।

8/8

इडियट

1992 में शाहरुख खान को सीरियल इडियट में भी देखा गया था। इस सीरियल की कहानी Fyodor Dostoevsky के नॉवेल पर बेस्ड थी। इस सीरियल की IMDb पर 6।5 की रेटिंग मिली हुई है।