dhurandhar actor bimal oberoi did video song of daler mehndi ho jayegi balle balle धुरंधर के शिरानी बलोच ने दलेर मेहंदी के ‘बल्ले बल्ले’ सॉन्ग में किया है काम, पहचानिए इन्हें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के शिरानी बलोच ने दलेर मेहंदी के ‘बल्ले बल्ले’ सॉन्ग में किया है काम, पहचानिए इन्हें

आदित्य धर की फिल्म में नजर आने वाले इस एक्टर ने दलेर मेहंदी के म्यूजिक वीडियो ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ में काम किया था। इस वीडियो या ये लीड मॉडल अब धुरंधर में एक्शन करते नजर आ रहा है। क्या आपने इस एक्टर को पहचाना?

Sat, 28 March 2026 03:47 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के शिरानी बलोच ने दलेर मेहंदी के ‘बल्ले बल्ले’ सॉन्ग में किया है काम, पहचानिए इन्हें

आदित्य धर की धुरंधर 2 इस समय की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में बलोच लीडर शिरानी बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर बिमल ओबेरॉय के काम की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में शिरानी के किरदार में बिमल को रणवीर के किरदार हमजा के साथ दोस्ती निभाते हुए देखा गया है। उनके किरदार की तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं बिमल बलोच दिलेर मेहंदी के म्यूजिक वीडियो ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ में नजर आ चुके हैं।

धुरंधर के शिरानी साहब थे लीड मॉडल

1997 में दलेर मेहंदी मेहंदी का म्यूजिक वीडियो हो जाएगी बल्ले बल्ले रिलीज हुआ था। इस वीडियो में दलेर मेहंदी खुद डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है आप फिल्म धुरंधर के शिरानी यानी एक्टर बिमल ओबेरॉय को गाने में ब्लैक टी-शर्ट में देखेंगे। उस समय न तो बिमल के चेहरे पर बढ़ी हुई दाढ़ी थी और ना न वो ऐसे दिखते थे। बिमल ओबेरॉय ने हमारे साथ खास बातचीत में बताया कि उस समय वो दलेर मेहंदी के करीब थे और उन्हें मैनेज किया करते थे। इसी दौरान उन्होंने उनके म्यूजिक वीडियो में लीड मॉडल के तौर पर काम किया।

dhurandhar actor bimal oberoi
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 Live: 10 वें दिन रणवीर की फिल्म ने अब तक कमा लिए 734 करोड़

30 सालों से काम कर रहे हैं एक्टर

हमारे साथ बातचीत में बिमल ने ये भी बताया कि वो 30 साल से भी अधिक समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव रहे हैं। इस दौरान उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। दरार नाम के शो में नजर आए। इरफान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर की। टीवी पर सालों से एक्टिव रहे। एक्टिंग के अलावा बिमल ने प्रोडक्शन के काम में भी किस्मत अजमाई। उन्होंने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म तुम बिन पर काम किया था। वो इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। कई विज्ञापनों के लिए काम किया। गाने और फिल्मों की कहानियां लिखी। अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इस किंग के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। खास बात ये है कि इसी फिल्म का गाना ‘भूतनी के’ काफी हिट हुआ था ये मुखड़ा बिमल ओबेरॉय ने ही लिखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर देखने के बाद इस एक्टर से इम्प्रेस हो गए KGF डायरेक्टर, फिल्म कर दी ऑफर

बिमल ओबेरॉय के काम को धुरंधर में पंसद किया जा रहा है। एक्टर ने बताया कि इस रोल के लिए उन्हें अपना सिर मुंडवाना पड़ा था। फिल्म में उनके काम को देखने के बाद KGF के डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म ऑफर की जिसकी वो शूटिंग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वरुण धवन के साथ आएंगे नजर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमें एक्टर बने रहना चाहिए…अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के केस पर दिया रिएक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।