Karuppu Box office Collection Day 2 Suriya Movie Saturday earned more dhurandhar 2 bhooth bangla Karuppu Box office Day 2: 'करुप्पू' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, सूर्या की फिल्म ने शनिवार को की छप्पर फाड़ कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Karuppu Box office Day 2: 'करुप्पू' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, सूर्या की फिल्म ने शनिवार को की छप्पर फाड़ कमाई

सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। सूर्य की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ।

Sat, 16 May 2026 10:58 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Karuppu Box office Day 2: 'करुप्पू' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, सूर्या की फिल्म ने शनिवार को की छप्पर फाड़ कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 2: साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म 'करुप्पू' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। सूर्या के फैंस ने लंबे वक्त से इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया। इस फिल्म में सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। सूर्य की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसे वीकेंड का कितना फायदा मिला।

शनिवार को सूर्या की 'करुप्पू' ने लगाई दहाड़

सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। अपने करियर सूर्या ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्पू' का नाम भी शामिल हो गाय हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब इसने वीकेंड पर धुआं उड़ा दिया है। Sacnilk के मुताबिक, 'करुप्पू' ने शनिवार को 23.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'करुप्पू' का अबतक का कलेक्शन भारत में 38.90 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार आते ही कर डाली इतनी कमाई

'करुप्पू' का तमिल में बज रहा डंका

इतना ही नहीं, सूर्या की फिल्म 'कुरुप्पू' का डंका तमिल में ज्यादा बज रहा है। इसके आगे शुक्रवार को कई फिल्में धाराशायी हो गईं। इस फिल्म को दो भाषाओं तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तमिल में 11.75 करोड़ और तेलुगु में 2.45 करोड़ का बिजनेस किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर' विकी के जन्मदिन पर पिता ने लुटाया प्यार

क्या है 'करुप्पू' की कहानी?

सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की 'करुप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का फोन, अमजद खान के बेटे ने किया शॉकिंग दावा

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।