sholay gabbar Amjad Khan Son Shocking Reveals After Father Death Underworld Call His Family To Help Recover Rs 1.27 Cr मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का फोन..., करोड़ों दबाकर बैठे फिल्म मेकर्स, अमजद खान के बेटे ने किया शॉकिंग दावा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का फोन..., करोड़ों दबाकर बैठे फिल्म मेकर्स, अमजद खान के बेटे ने किया शॉकिंग दावा

हर किसी का वक्त हमेशा ही एक जैसा रहे ये जरूरी नहीं, अमजद खान के साथ भी ऐसा ही हुआ। अमजद खान की मौत के कई साल बाद, उनके बेटे ने अब उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। यही नहीं, उन्होंने अंडरवर्ल्ड से फोन आने को लेकर भी बात की।

Sat, 16 May 2026 07:54 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का फोन..., करोड़ों दबाकर बैठे फिल्म मेकर्स, अमजद खान के बेटे ने किया शॉकिंग दावा

बॉलीवुड का वो विलन, जिसकी आवाज से थिएटर में बैठे लोग भी कांप जाते थे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के 'गब्बर' अमजद खान की। अपने करियर में अमजद खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बतौर विलेन अमजद को इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिली। लेकिन हर किसी का वक्त हमेशा ही एक जैसा रहे ये जरूरी नहीं, अमजद खान के साथ भी ऐसा ही हुआ। अमजद खान की मौत के कई साल बाद, उनके बेटे ने अब उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। यही नहीं, उन्होंने अंडरवर्ल्ड से फोन आने को लेकर भी बात की।

परिवार को आया था अंडरवर्ल्ड का फोन

दरअसल, 1992 में अमजद खान का निधन हो गया था। उनके निधन ने एक्टर के परिवार को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। हैरानी की बात तब हई जब अमजद खान के निधन के कुछ ही समय बाद अंडरवर्ल्ड ने उनके परिवार को फोन किया, तो सभी दंग रह गया। अंडरवर्ल्ड ने अमजद के घर पर पैसे मांगने के लिए नहीं, बल्कि उनके परिवार को उनका अपना पैसा वापस दिलाने में मदद करने के लिए किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजय ने अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' के लिए बदल दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट

'इंडस्ट्री पर मेरे पिता का 1.27 करोड़ बकाया था'

अमजद खान के बेटे शादाब खान ने हाल ही में विकी लालवानी को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान शादाब ने दावा किया कि उनके पिता को लगभग 1.27 करोड़ रुपये का पेमेंट जो कि इंडस्ट्री पर बकाया है वो नहीं किया गया था, जबकि बार-बार उम्मीद थी कि बकाया रकम आखिरकार मिल जाएगी। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री पर मेरे पिता का 1.27 करोड़ रुपये बकाया था।'

जाने-माने प्रोड्यूसर्स का बकाया था पैसा

शादाब ने बताया कि उनके पिता ने अपनी मर्जी से उन लोगों का पेमेंट छोड़ दिया था जो सच में पैसे की तंगी से जूझ रहे थे। हालांकि, उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में जाने-माने नामों का एक बड़ा अमाउंट अभी भी बाकी था। उन्होंने कहा, 'यह जाने-माने प्रोड्यूसर्स का बकाया था। उनमें से कोई भी आगे नहीं आया और बकाया पैसा नहीं दिया।' शादाब ने यह भी बताया कि उस समय वह रकम कितनी कीमती थी। ये वो रकम थी, जिससे मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में आसानी से कई घर खरीदे जा सकते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ ने जिस एक्ट्रेस संग दीं 8 सुपरहिट फिल्में, उसी ने लगाए थे गंभीर अरोप

मिडिल ईस्ट के एक गैंगस्टर का आया था फोन

यही नहीं इस बातचीत में जो बात सबसे खास रही, वह सिर्फ बकाया पैसा नहीं था, बल्कि परिवार का उस पर रिएक्शन भी था। शादाब के मुताबिक, अमजद खान की मौत के कुछ समय बाद, उन्हें मिडिल ईस्ट के एक गैंगस्टर का फोन आया, जिसने उनके लिए पैसे वसूलने का ऑफर दिया। हालांकि, उनकी मां शैला खान ने इस प्रपोजल को तुरंत मना कर दिया। घटना को याद करते हुए, शादाब ने कहा, 'कुछ लोग आगे आए। वे अंडरवर्ल्ड से थे। वे आगे आए और हमारी तरफ से वह पैसा वसूलने की इच्छा जताई। मेरी मां ने मना कर दिया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर' विकी के जन्मदिन पर पिता ने लुटाया प्यार

गैंगस्टर ने फोन रखने से पहले कही थी ये बात

शादाब ने आगे कहा, 'मेरे पिता के गुजरने के कुछ महीने बाद की बात है। मैंने वह कॉल उठाया। वह मिडिल ईस्ट का एक खास गैंगस्टर था। उसने कहा कि मैंने सुना है कि अमजद साहब को इतने पैसे देने हैं। मेरी मां ने कहा नहीं। उसने कहा कि तीन दिन में पैसे तुम्हारे दरवाजे पर होंगे, लेकिन मां ने मना कर दिया। उसने कहा कि मेरे पति ने कभी अंडरवर्ल्ड से कोई फेवर नहीं लिया। मैं अब कोई ट्रेंड शुरू नहीं करना चाहता इसलिए बात वहीं खत्म हो गई।' शादाब ने कहा कि उसकी मां का मानना था कि यह उसूल और सेल्फ-रिस्पेक्ट का मामला है। गैंगस्टर की बातें याद करते हुए कहा था, 'भगवान हमारा ख्याल रखेगा।'

'गब्बर' के रोल के लिए किए जाते हैं याद

बता दें कि अमजद खान अपने गुजरने के दशकों बाद भी हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक हैं। लगभग 20 साल के करियर में, उन्होंने 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खास तौर पर अपने दमदार विलेन वाले रोल के लिए आज भी याद किए जाते हैं। इसमें उनका 'गब्बर' का रोल सबसे ज्यादा फेमस रहा, जो उन्होंने 'शोले' फिल्म में निभाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।