Bhooth Bangla Box Office Collection Day 30 Akshay Kumar Film Satutday Earning Dhurandhar 2 Raja Shivaji Bhooth Bangla BO Day 30: वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार आते ही कर डाली इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhooth Bangla BO Day 30: वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार आते ही कर डाली इतनी कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।  'भूत बंगला' के अलावा अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं

Sat, 16 May 2026 10:05 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhooth Bangla BO Day 30: वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार आते ही कर डाली इतनी कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 30: बॉलीवुड खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक बार फिर से अक्षय कुमार अपनी हॉरर कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब रहे। फिल्ममेकर प्रियदर्शन की इस फिल्म के साथ अक्षय ने उनसे फिर से हाथ मिलाया। बता दें कि ये दोनों जब भी एक साथ आते हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच जाता है। 'भूत बंगला' की बात करें तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी 'भूत बंगला' ने अच्छी खासी कमाई कर रही है। ऐसे में अब 'भूत बंगला' के 30वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने शनिवार को कितना कमा डाला?

शनिवार को बढ़ाई रफ्तार

अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसके सामने रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' भी खड़ी हो गई है। हालांकि, 'भूत बंगला' इन दोनों ही फिल्मों को टक्कर दे रही है। 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 30वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने शनिवार को खबर लिखने तक 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'भूत बंगला' का अबतक का कलेक्शन भारत में 166.18 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर' विकी के जन्मदिन पर पिता ने लुटाया प्यार

डे वाइज देखें 'भूत बंगला' का कलेक्शन

वीक 184.40 करोड़ रुपये
वीक 243.75 करोड़ रुपये
वीक 321.85 करोड़ रुपये
वीक 414.30 करोड़ रुपये
डे 280.75 करोड़ रुपये
डे 301.13 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन166.18 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का फोन, अमजद खान के बेटे ने किया शॉकिंग दावा

फिल्म 'भूत बंगला' की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है। बता दें कि इसके अलावा अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजय ने अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' के लिए बदल दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।