'खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर...' विकी कौशल के जन्मदिन पर पिता ने लुटाया प्यार, लिखा इमोशनल पोस्ट
आज यानी 16 मई को विकी अपने फैंस और परिवार के साथ अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर विकी कौशल के पिता श्याम कौशल ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में श्याम कौशल ने बेटे के लिए बेटे के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विकी कौशल आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विकी कौशल के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज 'छावा' एक्टर विकी कौशल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज यानी 16 मई को विकी अपने फैंस और परिवार के साथ अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर विकी कौशल के पिता श्याम कौशल ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में श्याम कौशल ने बेटे के लिए बेटे के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है।
विकी के जन्मदिन पर पिता ने शेयर की कैंडिड तस्वीर
श्याम कौशल ने बेटे विकी कौशल के साथ इंस्टाग्राम पर एक कैंडिड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बाप-बेटे की जोड़ी मैचिंग ट्राउजर में एक साथ नजर आ रही है, जो उनके गर्मजोशी भरे और रिलैक्स्ड बॉन्ड को पूरी तरह से कैप्चर कर रही है। इस दौरान दोनों ऑलिव ग्रीन कलर सोफे पर बैठे, शाम जेट-ब्लैक शर्ट के साथ ऑफ-व्हाइट लिनेन ट्राउजर में बहुत स्टाइलिश लग रहे थे, जबकि विकी नेवी ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग ऑफ-व्हाइट लिनेन पैंट में कैजुअल लुक में थे। दोनों जमीन की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। श्याम ने अपने दिल से लिखे नोट में, विकी को प्यार से "पुत्तर" कहा और उनके खास दिन पर उन्हें भगवान का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर
श्याम कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'पुत्तर, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ बना रहे। आपको मेरा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर और गर्व महसूस करता हूं। रब दी मेहर बनी रहे। आपको मेरी तरफ से प्यार भरी झप्पी।' श्याम कौशल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, श्याम के इस पोस्ट पर कमेंट कर यूजर्स विकी को जमकर बधाई दे रहे हैं।
एक्शन डायरेक्टर हैं विकी के पिता श्याम कौशल
बता दें, श्याम कौशल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 'कृष', 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'पद्मावत' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के एक्शन सीन्स को श्याम कौशल ने दमदार बनाया।
विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म
विकी कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो, जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्टर कर रहे हैं। मूवी में विकी के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं। लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, विकी के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका नाम 'महावतार' है। ये एक माइथोलॉजिकल ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में वो भगवान परशुराम यानी चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन