धुरंधर के फेक करंसी प्लेट वाले सीन में कार्ति चिदंबरम की तरफ था इशारा? बोले- फिल्म में मेरा कैमियो…
कार्ति चिदंबरम ने अब धुरंधर के उस सीन पर चुटकी ली है, जिसे कई लोग उनकी तरफ इशारा बताकर गॉसिप कर रहे थे। ये सीन है फेक करंसी वाला जिसमें भारत के पिता-पुत्र बेटे के शामिल होने की तरफ इशारा किया गया था।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के जाली नोट प्लेट वाले सीन को लेकर कई तरह के चर्चे रहे। कुछ लोगों ने मूवी देखकर फनी पोस्ट बनाए थे कि फेक करंसी प्लेट वाले सीक्वेंस में कार्ति चिदंबरम की तरफ इशारा है। अब एक इंटरव्यू में कार्ति ने दर्शकों के इस कयास पर मजाकिया लहजे में जवाब दिया है। वह बोले कि उन्होंने भी सुना है कि धुरंधर में उनका कैमियो है। कार्ति ने फ्रस्ट्रेशन भी जताया कि लोग सोशल मीडिया पर चलने वाली चीजों को फैक्ट समझने लगते हैं तो वह क्या कर सकते हैं। अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता तो भारत सरकार के पास कोई रिकॉर्ड तो होता।
कार्ति बोले, फ्लाइट्स के बीच देखेंगे धुरंधर
कार्ति चिदंबरम एएनआई के पॉडकास्ट में थे। वहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने धुरंधर फिल्म देखी है? इस पर कार्ति बोले, 'नहीं, मुझे बताया गया है कि इस फिल्म में मेरा कैमियो है। लेकिन फिल्म हिंदी में है। मुझे यह भी बताया गया है कि फिल्म तीन घंटे लंबी है तो हो सकता है कि मैं अपनी कई फ्लाइट्स के बीच में इसे देख लूं। मैं फिल्म देखूंगा। काश प्रोड्यूसर ने मुझे फोन करके पूछा होता कि मेरे कैमियो में किसको कास्ट करना चाहिए। मेरे पास कुछ सजेशंस होते।' जब उनसे पूछा गया कि उनके और उनके पिता का रोल किसको लेना चाहिए। इस पर वह मजाक में बोले, पियर्स ब्रॉसनन और माइकल केन।
‘अगर ऐसा हुआ होता तो रिकॉर्ड होता’
कार्ति फेक करंसी प्लेट वाले सीन पर बोले, 'अगर लोग फैक्ट, फिक्शन और वॉटअसऐप फॉरवर्ड को मिक्स करेंगे तो मैं क्या कर सकता हूं? अगर आपको वाकई लगता है कि ऐसा हुआ था तो भारत सरकार के पास कुछ रिकॉर्ड होना चाहिए था। क्या कोई इस बात को समझता है? दुर्भाग्य से वॉट्सऐप और मार्क जकरबर्ग का शुक्रिया लोग सही और गलत में कभी फर्क नहीं कर पाएंगे। सब कुछ माया में मिल जाता है। AI के साथ तो चीजें और खराब होने वाली हैं।'
ये था धुरंधर का फेक करंसी प्लेट वाला सीन
धुरंधर में दिखाया जाता है कि हमजा (रणवीर सिंह) को मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) का पाकिस्तान में भारत की जाली करंसी वाला स्कैम पता चलता है। वह देखता है कि पाकिस्तान के पास भारत की करंसी की नकली प्लेट्स हैं। वह यह खबर भारत में अजय सान्याल को देता है। इस सीक्वेंस में भारत के एक यूनियन मिनिस्टर और उसके बेटे के इस रैकेट से मिले होने का हिंट मिलता है। अजय सान्याल बोलता है कि ऊपर बैठे लोगों को बताने का फायदा नहीं होगा। वह करप्शन की तरफ हिंट करता है। फिल्म जिस बैकड्रॉप में बनी है दर्शकों ने मीम बनाए थे कि धुरंधर के इस सीन में पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की तरफ इशारा किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन