dhurandhar movie viral theory people think hamza killed rehman dakait son after watching it on Netflix धुरंधर में हमजा ने ली थी रहमान डकैत के बेटे की जान? नेटफ्लिक्स पर मूवी देखने के बाद इंटरनेट पर हल्ला, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर में हमजा ने ली थी रहमान डकैत के बेटे की जान? नेटफ्लिक्स पर मूवी देखने के बाद इंटरनेट पर हल्ला

Dhurandhar: फिल्म लोगों के बीच फिर से चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म लोग फिर से देख रहे हैं और कई नई थ्योरीज सोशल मीडिया पर आ रही हैं। लोगों को लग रहा है कि हमजा ने रहमान डकैत को मारा था, यह राज पार्ट 2 में खुलेगा।

Mon, 2 Feb 2026 05:25 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर में हमजा ने ली थी रहमान डकैत के बेटे की जान? नेटफ्लिक्स पर मूवी देखने के बाद इंटरनेट पर हल्ला

धुरंधर फिल्म के ओटीटी पर आने के बाद दर्शक कई बारीकियां नोटिस कर रहे हैं। थिएटर में मूवी देखने वालों को लग रहा था कि रहमान डकैत के बेटे नईम को हमजा ने मारा है। अब नेटफ्लिक्स पर देखने के बाद लोगों को यकीन होने लगा है कि रहमान डकैत के गिरोह में शामिल होने के लिए हमजा ने यह मास्टर ट्रिक अपनाई थी। X पर इस पर लोग लिख रहे हैं। कई दर्शकों का यह भी कहना है कि उन्हें क्यों नहीं दिखाई दिया।

क्या हमजा ने किया था नईम का कत्ल?

X पर एक यूजर ने लिखा है, अजीब है कि धुरंधर दोबारा देखने के बाद लोगों को अब अहसास हो रहा है कि हमजा ने रहमान डकैत के बड़े बेटे को मारा था। मुझे थिएटर में यह पहली ही बार में पता चल गया था। इस पर एक यूजर का कमेंट है, ओह माय गॉड, उसने मारा था? क्यों और मैं ये क्यों नहीं देख पाई। एक और ने लिखा है, मेरी आंखों को ये क्यों नहीं दिखा, अभी तक समझ नहीं आया। एक कमेंट है, हां मेरे दोस्त ने भी ये बताया था लेकिन मैंने भरोसा नहीं किया था, अब हर कोई यही कह रहा है। एक ने लिखा है, हां उसी ने मारा है। कई लोग हैरान हैं वहीं कुछ लिख रहे हैं कि नहीं उसने बस मौत का फायदा उठाया है। एक ने लिखा है, नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता...आखिर में जो फ्लैशबैक दिखता है, वे लोग नईम के खून में उसे शर्ट भिगाते दिखते हैं, जिसकी वजह तो पता ही है। एक ने लिखा है कि अगले सेकंड ही समझ आ जाता है लेकिन लोग ध्यान नहीं देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में हमजा और उजैर बलोच ने क्यों पकड़ी अलग तरह से गन? आदित्य धर ने बताया

लुल्ली डकैत ने भी दी थी हिंट

बता दें कि धुरंधर के इस सीन में लुल्ली डकैत और उसके साथी फायरिंग करते हैं। लुल्ली डकैत का रोल निभाने वाले नसीम मुगल ने भी एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि नईम को किसने मारा। उन्होंने हिंट किया था कि ये राज धुरंधर 2 में खुलेगा। 19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।