धुरंधर की पाकिस्तान के पाइरेटेड मार्केट में धड़ल्ले से हो रही बिक्री, एक कॉपी की कीमत काफी शॉकिंग
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद भी पाकिस्तान में लोग धुरंधर का पाइरेटेड वर्जन खरीद रहे हैं। इनफैक्ट सेल शायद बढ़ ही गई है। एक यूट्यूबर ने पाकिस्तानी दुकानवाले से धुरंधर के पाइरेटेड वर्जन का दाम पूछा तो वह भी चौंक गया।

रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर पाकिस्तान सहित 6 गल्फ कंट्रीज में बैन थी। वहां के दर्शक कई फोरम्स पर लिख चुके हैं कि मूवी जब थिएटर्स में थी तो इसके रिकॉर्डेड और पाइरेटेड वर्जन्स देखे साथ ही तारीफ भी की। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है, वहां नंबर 1 ट्रेंड में भी रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के मार्केट्स में अब इसका पाइरेटेड वर्जन धड़ल्ले से खुलेआम बिक रहा है। सबसे शॉकिंग बात है कि इसका दाम इतना कम है कि आदित्यधर सुनेंगे तो उन्हें झटका लग जाएगा।
पाइरेटेड धुरंधर से सजे पाकिस्तानी मार्केट
धुरंधर मूवी को भारत ही नहीं पाकिस्तान के दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। अब एक न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कार्ल रॉक ने मजेदार जानकारी दी है। कार्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पाकिस्तान की गलियों में घूमते दिख रहे हैं। उन्हें वहां दुकानों पर इंडियन फिल्में दिखती हैं। कार्ल बोलते हैं, 'भारतीय फिल्में पाकिस्तान में बैन हैं। देखिए मुझे क्या मिला।' वह एक दुकान पर धुरंधर देखकर पूछते हैं, 'ये नई फिल्म हिंदुस्तान से है ना?' दुकानवाला बताता है, यह इंडियन फिल्म है, नई आई है धुरंधर।
रणवीर सिंह हैं सिंधी
इसके बाद वह रणवीर सिंह के बारे में बताते हैं। कार्ल बोलते हैं, 'वह एक सिंधी हैं। उनके परदादा लोग इस शहर के थे। शायद वे लोग भारत पार्टीशिन के वक्त आए।' कार्ल पाकिस्तानी दुकानवाले से पूछते हैं, 'ये फिल्म कितने रुपये की है?' दुकानदार पाकिस्तान के 50 रुपये की बताता है जो कि भारत के 16 रुपये हुए। कार्ल चौंक जाते हैं और कहते हैं, बहुत सस्ता है।
दोनों देशों के कमेंट्स
कार्ल की इस रील पर काफी कमेंट्स दिख रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, 'पाकिस्तान को खराब दिखाने वाली फिल्म को पाकिस्तान में पसंद किया जा रहा है।' इस पर एक पाकिस्तानी ने जवाब दिया है, हम इसे मनोरंजन के तौर पर लेते हैं ना कि तुम लोगों की तरह। यह फिल्म है न कि फैक्चुअल डॉक्युमेंट्री। एक ने लिखा है, अब तक पाइरेटेड फिल्म बेच रहे हैं, ये अजीब है, मुझे याद है 15 साल पहले मेरे कजन पाइरेटेड फिल्मों की सीडी लाते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन