धुरंधर 2 के खर्चे को लेकर आपको भी है कन्फ्यूजन? जानें क्यों कही जा रही 0 बजट की फिल्म
धुरंधर फिल्म की कमाई लंबे समय से चर्चा में है। अब पार्ट 2 के बजट को लेकर कई तरह के चर्चे और कन्फ्यूजंस हैं। कई लोग बोल रहे हैं कि धुरंधर: द रिवेंट पर तगड़ा बजट लग रहा है, कई लोग बोल रहे हैं कि फिल्म का बजट 0 है।

धुरंधर 2 मार्च 19 को रिलीज हो रही है। फिल्म के टॉक्सिक से क्लैश पर सबकी नजर है। इस बीच आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज के बजट को लेकर तरह-तरह के चर्चे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पार्ट 2 का बजट 0 है और इसका हर बिका टिकट प्रॉफिट होगा। वहीं कुछ लोग बोल रहे हैं कि धुरंधर 2 का बजट 250 करोड़ रुपये है। चलिए जानते हैं बजट को लेकर अलग-अलग बातें क्यों हो रही हैं।
क्या बताया जा रहा है टोटल बजट
धुरंधर भारत की महंगी फिल्मों में से एक है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि मूवी को लेकर शुरुआत से खबर थी कि इसे एक साथ ही शूट किया गया था जिसकी लेंथ करीब 7 घंटे थी। आदित्य धर ने इसे दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया। यही वजह है कि पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद वह 19 मार्च को दूसरा पार्ट इतनी जल्दी रिलीज कर रहे हैं। एंड क्रेडिट में काफी सीन दिखाई दिए यानी जो फिल्म एक बार खर्च करके शूट हो चुकी है आदित्य धर उसे दो हिस्सों में रिलीज करके अच्छा प्रॉफिट कमा लेंगे। पहली बार में जो फिल्म शूट हो चुकी है उसका खर्च करीब 225 से 280 करोड़ बताया जा रहा है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का क्या है कहना
कई ट्रेड एक्सपर्ट्स धुरंधर 2 का बजट 250 करोड़ बता रहे हैं। अगर फिल्म एक बार में शूट हो गई है तो फिर ये बजट कैसे? सुगबुगाहट है कि पार्ट 1 की हाइप के बाद मेकर्स पर पार्ट 2 को उस लेवल का बनाने का प्रेशर है। इसलिए इसमें कुछ हिस्से सरप्राइज के लिए जोड़े गए हैं। कुछ नए कैरेक्टर्स जुड़ने की भी खबर है, जैसे यामी गौतम के होने का कन्फर्मेशन आ चुका है। वहीं इसके पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स पर काफी खर्च हुआ है। इसके अलावा दूसरे पार्ट के बजट में प्रमोशन का खर्च भी शामिल है लेकिन पूरी फिल्म बनाने का जो खर्च होता है वो फिर से नहीं लगेगा।
क्यों कहा जा रहा है 0 बजट
ऊपर बताए गए खर्च का काफी हिस्सा फिल्म के ओटीटी और म्यूजिक राइट्स से कवर हो जाएगा। धुरंधर पार्ट 1 की बंपर सक्सेस के बाद जियो हॉटस्टार ने धुरंधर द रिवेंज के डिजिटल राइट्स के लिए तगड़ी रकम चुकाई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट है कि धुरंधर 2 के ओटीटी राइट्स जियो को 150 करोड़ में मिले हैं। नेटफ्लिक्स ने पहले पार्ट के करीब 85 करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा टी-सीरीज ने दूसरे पार्ट के म्यूजिक राइट्स 50 से 60 करोड़ में लिए हैं। धुरंधर के पहले पार्ट ने वर्ल्ड वाइड पहले ही 1347.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी 250 करोड़ मूवी की लैंडिंग कॉस्ट है और अब रिलीज में कोई फाइनैंशियल रिस्क नहीं है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट का बजट 0 है और अब इसका जो भी टिकट बिकेगा, वो इसके प्रॉफिट में ही ऐड होगा।
धुरंधर 2 को नहीं क्लैश का डर
धुरंधर 2 का टीजर देखकर कई लोगों को लग रहा था कि ये सब वे एंड क्रेडिट में ही देख चुके हैं। ज्यादातर लोगों को फिल्म की स्टोरी का भी आइडिया है कि हमजा डायरी में लिखे सारे लोगों को ठिकाने लगाएगा। उसकी बैक स्टोरी दिखाई जाएगी, इसके बाद भी दर्शक इस विजुअल ट्रीट का मजा लेने जाएंगे। मार्च 19 को ही यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है। मूवी का टीजर चर्चा में रहा। यश की साउथ और नॉर्थ दोनों जगह तगड़ी फैन फॉलोइंग है। चर्चा ये भी है कि टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि धुरंधर 2 अब रिस्क फ्री है, उसे प्रॉफिट लॉस की उतनी फिक्र नहीं।
डिसक्लेमर: यह आर्टिकल कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड एक्पर्ट्स के बयानों से आंकड़े लेकर लिखा गया है। ऑफिशियल खर्चे यहां बताए गए अमाउंट से कम या ज्यादा हो सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन