1/11ऑरमैक्स मीडिया की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में इस बार काफी फेरबदल हुआ है। पिछले कई सालों से नंबर-1 की कुर्सी पर बैठी सामांथा रुथ प्रभु इस बार पीछे हो गई हैं। उनकी जगह बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने अपनी धाक जमा ली है। बता दें कि ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट अप्रैल 2026 की है। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्ट्रेस ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है...

ऑरमैक्स मीडिया टॉप 10 की लिस्ट में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट नंबर-1 पर हैं। पिछले कई सालों से सामंथा रुथ प्रभु पहले स्थान पर थीं।

ऑरमैक्स की लिस्ट में इस बार साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नंबर 2 पर अपनी जगह बनाई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में तीसरे पर पहुंच गई हैं।

साई पल्लवी, नयनतारा को पीछे छोड़ते हुए रश्मिका मंदाना चौथे पर आ गई हैं।

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस बार पांचवें नंबर पर हैं। काजल साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

साई पल्लवी ने छठे पर जगह बनाई है। साई जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। फिल्म में वो माता सीता के किरदार में हैं।

ऑरमैक्स की लिस्ट में एक्ट्रेस नयनतारा सातवें नंबर पर हैं।

पुष्पा 2 में थप्पड़ मारूंगी गाने से सबका दिल जीतने वाली श्रीलीला भी इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। कृति लिस्ट में 9वें पर हैं।

इस लिस्ट में 10वें नंबर पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन है।
